“लांगणा क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुई भारी बारिश से बैजनाथ -लडभड़ोल -कांढापत्तन सडक़ पर जगह-जगह भूस्खलन व ल्हासे गिरने से सडक़ मार्ग अवरुद्ध हो गया है”
मंडी 15 / 09 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट
जानकारी के अनुसार बैजनाथ-कांढापत्तन मार्ग पर कोठी में भारी भूस्खलन व सडक़ धंसने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया हैं। बड़े वाहनों के लिए आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई हैं। जिसके कारण कर्मचारियों, राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
वहीं लडभड़ोल मार्ग में जाने वाली एचआरटी की बैजनाथ परमाणु , बैजनाथ-शिमला, बैजनाथ -चंडीगढ़ , जोगिंद्रनगर -नेरी लडभड़ोल सहित निजी बसें इस मार्ग बंद होने से फं स गई हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह एकमात्र मार्ग है और इस मार्ग में लगातार आवाजाही दिन -रात चलती हैं। उन्होंने विभाग से मार्ग को बहाल करने की मांग की है।
इस बारेे में लोक निर्माण विभाग नेरी के कनिष्ठ अभियंता किशोरी लाल ने बताया कि देर रात हुई भारी भारी से कोठी में भारी भूस्खलन होने से मार्ग बंद हो गया है और इस विभाग जल्द खोलने का प्रयास कर रहा है।
SIR विवाद: जंतर-मंतर पर रविवार को फिर 'नागरिक मार्च', प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर…
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: जंतर-मंतर पर मार्च कर रहे प्रशांत भूषण, योगेंद्र…
"शर्म आती है कि मैं इस सरकार में हूं": बिहार में कानून-व्यवस्था पर चिराग का…
"यह नॉनसेंस बंद करो, वरना केस CBI को देंगे": सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को…
क्या दुनिया की सबसे मजबूत सुरक्षा व्यवस्था में लग गई सेंध? फ्लाईदुबई हाईजैक प्रयास ने…
एशियाई खेल 2026: भारत का शानदार समापन, हॉकी-क्रिकेट और तीरंदाजी में गोल्ड के साथ जीते…