Breaking News

हिमाचल / मंडी – बीएसएल झील में मिली गायब युवती की लाश

” लाश के साथ मौके पर जुटी भीड़ “

“मृत युवती की पहचान गोहर पंचायत की बासा सनथर निवासी हिमानी उम्र 20 वर्ष पुत्री कमल देव के रूप में हुई है। जिसने गत 9 अगस्त को बग्गी के पास बीबीएमबी जलाशय में छलांग लगा दी थी और तब से लापता थी”

मंडी 17 अगस्त 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट

मंडी शहर में सुंदरनगर के बीएसएल जलाशय से शुक्रवार सुबह एक युवती का शव बरामद हुआ है। सूचना मिलते पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिले शव की पहचान गोहर पंचायत की बासा सनथर निवासी हिमानी उम्र 20 वर्ष पुत्री कमल देव के रूप में हुई है। जिसने गत 9 अगस्त को बग्गी के पास बीबीएमबी जलाशय में छलांग लगा दी थी और तब से लापता थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह जलाशय के किनारे सैर कर रहे स्थानीय लोगों ने जलाशय में शव को तैरते हुए देखा। जिसपर लोगों ने पुलिस थाना सुंदरनगर को मामले की सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले जांच शुरू कर दी है। शव मिलने के उपरांत पुलिस ने आसपास के थानों को पहचान के लिए इसकी सूचना दी थी। लापता हिमानी के परिजनों ने मौके पर पहुंच शव की पहचान कर पुष्टि की।

बताते चलें कि घटना वाले दिन हिमानी घर से आईटीआई के लिए निकली थी और उसने बग्गी नहर में छलांग लगाई थी। उसे बचाने के लिए मौके पर उपस्थित उसके मित्र युवक ने भी छलांग लगाई थी लेकिन वह उसे बचा नहीं पाया था और वह लापता हो गई थी।

मामले को लेकर युवती के परिवारजनों ने बल्ह थाना में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने शव का सिविल अस्पताल सुंदरनगर में पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सपुर्द किया गया है।

डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि शव की पहचान 20 वर्षीय लापता युवती हिमानी निवासी गोहर बासा की हिमानी के रूप में हुई है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द किया गया है।

Santosh SETH

Recent Posts

विशेष रिपोर्ट : जौनपुर की साधना खरवार बनीं मशरूम उत्पादन की मिसाल

जौनपुर की साधना खरवार बनीं 'आत्मनिर्भर भारत' की मिसाल: 1000 रुपये से शुरू की थी…

4 hours ago

यूपी राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने पूर्व सांसद विद्यासागर सोनकर पर लगाया दांव

यूपी राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा ने जौनपुर के कद्दावर नेता विद्यासागर सोनकर पर खेला दांव,…

4 hours ago

68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण विसंगति पर शिक्षा मंत्री के आवास पर प्रदर्शन

68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण विसंगति को लेकर अभ्यर्थियों का संदीप सिंह के आवास पर उग्र…

4 hours ago

रूहेलखंड-ब्रज में भाजपा का कुर्मी-लोध कार्ड, श्रुति और धर्मपाल को टिकट

यूपी राज्यसभा चुनाव: रूहेलखंड और ब्रज में भाजपा का बड़ा सियासी दांव, श्रुति गंगवार और…

5 hours ago

क्या रूस की साइबेरिया लैब से लीक हुआ ‘प्लेग’? दुनिया में दहशत

रूस की साइबेरिया लैब में टेक्नीशियन की मौत से दुनिया में दहशत; क्या टेस्ट ट्यूब…

5 hours ago

जानिए! क्या है कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की 3 अटल मांगें ?

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला: CEC के इस्तीफे और बैलेट पेपर…

5 hours ago