68500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण विसंगति के मामले को लेकर बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास के बाहर प्रदर्शन करते अभ्यर्थी।
68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण विसंगति को लेकर अभ्यर्थियों का संदीप सिंह के आवास पर उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने भेजा ईको गार्डन”
लखनऊ: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट
68500 सहायक शिक्षक भर्ती में आरक्षण विसंगति के मामले को लेकर सोमवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास का घेराव कर उग्र प्रदर्शन किया।
अभ्यर्थियों ने सीटी बजाकर और नारेबाजी कर सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया।
उग्र होती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और उन्हें ईको गार्डन भेज दिया।
प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों का कहना है कि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने अपने आदेश में स्पष्ट रूप से कहा है कि ओबीसी दिव्यांग अभ्यर्थियों के परिणाम में संशोधन कर उन्हें नियुक्ति दी जाए।
अभ्यर्थियों के मुताबिक, आयोग ने 150 में से 60 अंक यानी 40 प्रतिशत के आधार पर परिणाम संशोधित कर नियुक्ति देने और आरक्षण विसंगति के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया था।
अभ्यर्थी इसी आदेश के तत्काल अनुपालन की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री के आवास पर पहुंचे थे।
शिक्षा मंत्री के आवास के बाहर अभ्यर्थियों ने ‘संदीप भैया न्याय करो’, ‘है हक हमारा आरक्षण, हम लेकर रहेंगे आरक्षण’ और ‘बाबू कल्याण सिंह अमर रहे’ जैसे जोरदार नारे लगाए।
पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए बल प्रयोग किया और अभ्यर्थियों को मौके से हटाकर ईको गार्डन पहुंचा दिया।
बता दें कि ये अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर एक सितंबर से ईको गार्डन में अनवरत धरने पर बैठे हैं।
सोमवार को हुए इस प्रदर्शन में धूप और गर्मी के कारण आजमगढ़ से आए अभ्यर्थी सच्चिदानंद शिक्षा मंत्री के आवास के गेट के सामने ही अचेत होकर गिर गए।
मौके पर मौजूद एसएचओ विपिन सिंह ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें भीड़ से बाहर निकाला, छांव में ले जाकर पानी और बिस्किट दिया और एहतियात के तौर पर उन्हें सिविल अस्पताल भिजवाया।
धरने का नेतृत्व कर रहे तूफान सिंह ने बताया कि प्रशासन ने बेसिक शिक्षा मंत्री से बात की है और मंगलवार को दोपहर 12 बजे के बाद अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल की मंत्री के साथ वार्ता तय हुई है।
इस वार्ता के बाद ही अभ्यर्थी अपने आगे के आंदोलन की रणनीति तय करेंगे। प्रदर्शन में आशुतोष वर्मा, नवीन चौधरी, अखिल कुमार, रंजना जायसवाल, दीपक पटेल समेत सैकड़ों अभ्यर्थी मौजूद रहे।
| बिंदु | महत्वपूर्ण जानकारी |
| भर्ती का नाम | 68500 सहायक शिक्षक भर्ती |
| विवाद का मुख्य कारण | आरक्षण विसंगति (OBC और दिव्यांग आरक्षण) |
| पिछड़ा वर्ग आयोग का आदेश | 150 में से 60 अंक (40%) के आधार पर परिणाम संशोधित कर नियुक्ति देना। |
| प्रदर्शन का स्थान | बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह का आवास, लखनऊ |
| पुलिस की कार्रवाई | अभ्यर्थियों को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेजा गया। |
| आगामी कदम | मंगलवार को शिक्षा मंत्री और अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल के बीच वार्ता। |
| नेतृत्वकर्ता | तूफान सिंह एवं अन्य अभ्यर्थी |
जौनपुर की साधना खरवार बनीं 'आत्मनिर्भर भारत' की मिसाल: 1000 रुपये से शुरू की थी…
यूपी राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा ने जौनपुर के कद्दावर नेता विद्यासागर सोनकर पर खेला दांव,…
यूपी राज्यसभा चुनाव: रूहेलखंड और ब्रज में भाजपा का बड़ा सियासी दांव, श्रुति गंगवार और…
रूस की साइबेरिया लैब में टेक्नीशियन की मौत से दुनिया में दहशत; क्या टेस्ट ट्यूब…
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला: CEC के इस्तीफे और बैलेट पेपर…
यूपी राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा ने घोषित किए 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी और बीएल वर्मा…