हिमाचल : नादौन में डॉ रेड्डी लैबोरेट्रीज लिमिटेड के साक्षात्कार 9 को

“प्रसिद्ध फार्मा कंपनी डॉ. रेड्डी लैबोरेट्रीज लिमिटेड के बद्दी स्थित प्लांट में सेल्फ मैनेज्ड टीम (ट्रेनी) के 15 पदों को भरने के लिए 9 जून को सुबह 10 बजे उपरोजगार कार्यालय नादौन में साक्षात्कार लिए जाएंगे”
हमीरपुर 04 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए साइंस संकाय में कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ बारहवीं पास महिला और पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे। इनके लिए आयु सीमा 18 से 20 वर्ष तक निर्धारित की गई है।
आवेदक शैक्षणिक सत्र 2024-25 का पासआउट होना चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी के कार्य के साथ-साथ चितकारा विश्वविद्यालय से फार्मास्यूटिकल कैमिस्ट्री में बीएससी की डिग्री भी करवाई जाएगी।
उन्हें प्रतिमाह 14,583 रुपये वेतन, रियायती दरों पर भोजन और वाहन सुविधा भी प्रदान की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है।
तो वह अपने बायोडाटा, मूल प्रमाण पत्रों, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 या कंपनी के मोबाइल नंबर 78078-22548 पर भी संपर्क किया जा सकता है। .
Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर: अपंजीकृत रसायन ‘साइक्लोसिनोन’ के क्रय-विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध

जौनपुर: अपंजीकृत रसायन 'साइक्लोसिनोन' के क्रय-विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध, नियम तोड़ने वाले विक्रेताओं पर होगी…

11 hours ago

जौनपुर: 30 दिसम्बर तक चलेगा ‘राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0’

जौनपुर: वादों के त्वरित निस्तारण के लिए 'राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0' जारी, 30…

11 hours ago

जौनपुर: सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम

जौनपुर: रंगोलियों से साकार हुआ 'विकसित भारत', टीडी कॉलेज में 'सेवा के रंग, राष्ट्र के…

11 hours ago

मेरठ ‘नीला ड्रम’ कांड: कोर्ट ने मुस्कान और प्रेमी साहिल को सुनाई फांसी

मेरठ का चर्चित 'नीला ड्रम' कांड: सौरभ राजपूत की निर्मम हत्या में पत्नी मुस्कान और…

19 hours ago

UP पंचायत चुनाव: क्या 3 महीने में हो पायेगा चुनाव ? जानिए क्या है पेंच

यूपी पंचायत चुनाव: 3 महीने में चुनाव कराना आसान नहीं; प्रशासनिक अड़चनों के चलते सुप्रीम…

19 hours ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट : UP में 3 महीने के भीतर कराये पंचायत चुनाव

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: यूपी में 3 महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव, तब…

19 hours ago