हिमाचल प्रदेश : नाहन में 82 साल की बुजुर्ग महिला कोरोना संक्रमित

“देशभर में कोविड-19 के एक्टिव केसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसी बीच हिमाचल प्रदेश में भी एक 82 साल की महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है”

नाहन 03 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

पड़ोसी राज्य पंजाब के बाद हिमाचल में भी कोरोना ने पांव पसार लिए हैं। करीब ढाई साल के बाद हिमाचल में लौटे कोरोना से नाहन में 82 साल की एक महिला संक्रमित पाई गई हैं। पच्छाद विधासनसभा क्षेत्र के सराहां की बुजुर्ग महिला को परिजन नियमित जांच के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज लेकर आए थे।

महिला का रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया गया तो वह पॉजिटिव निकलीं। संक्रमित पाए जाने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने महिला को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती होने के लिए कहा, लेकिन परिजनों की आपत्ति के बाद महिला को अब घर में ही आइसोलेट किया गया है।

मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रेशम ने महिला के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें होम आइसोलेट किया गया है। उनके संपर्क में आए लोगों के भी टेस्ट करवाए जा रहे हैं।

मेडिकल कॉलेज में छह बिस्तर आपातकालीन स्थिति के लिए रखे गए हैं। आइसोलेशन वार्ड और ऑक्सीजन की भी व्यवस्था की गई। हिमाचल में अक्तूबर 2022 में आखिरी केस आया था, उसके बाद अब केस आने से हिमाचल में अलर्ट जारी कर दिया।

उधर, राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेजों सहित जिला अस्पतालों को कोविड-19 के साथ-साथ इन्फ्लूएंजा वायरस के मामलों को रोकने के लिए एडवाइजरी की है। अस्पतालों में बिस्तर, ऑक्सीजन आपूर्ति, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, पीएसए संयंत्र, एंटीबायोटिक्स, आवश्यक दवाएं सहित अन्य प्रबंध करने को कहा गया है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए निर्देशों में अस्पतालों में इन्फ्लूएंजा वायरस और गंभीर तीव्र श्वसन बीमारी के मामलों की जानकारी हर दिन अपडेट करने को कहा गया है। कोरोना के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला नेरचौक भेजने को कहा है ताकि वेरिएंट का पता चल सके।

स्वास्थ्य सचिव एम सुधा ने बताया कि कोरोना को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी गई है। नाहन में महिला कोरोना पॉजिटिव कैसे आई, इसके बारे में पता किया जा रहा है।

Santosh SETH

Recent Posts

दिवाली के बाद गैस चेंबर बनी दिल्ली, कई इलाकों में AQI 400 के पार

दिवाली के जश्न के बाद गैस चेंबर में तब्दील हुई दिल्ली-NCR: धुएं से घुटी सांसें,…

4 hours ago

अरुणाचल: तवांग में श्रद्धालुओं ने किए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन

अरुणाचल प्रदेश : तवांग में 31,000 श्रद्धालुओं ने किए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के…

5 hours ago

सीएम योगी ने वनटांगिया संग मनाई दिवाली, कई परियोजनाओं की दी सौगात

'एक के लिए गांधी-नेहरू, दूसरे के लिए सैफई परिवार': सीएम योगी ने वनटांगिया समुदाय संग…

5 hours ago

AIMIM नेता वारिस पठान का दावा- ‘एक दिन अब्दुल बनेगा यूपी का CM’

"एक दिन अब्दुल बनेगा UP का CM और भारत का प्रधानमंत्री": वारिस पठान का बड़ा…

6 hours ago

PM मोदी ने बस्तर में जवानों संग मनाई दिवाली, कहा- आप मेरा परिवार’

'आप सभी मेरा परिवार हैं...: PM मोदी ने नक्सल प्रभावित रहे बस्तर में जवानों संग…

6 hours ago

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे पर्व

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…

1 day ago