हिमाचल : जगातखाना में बादल फटा, नाले में बाढ़ आने से 15 गाड़ियां बहीं

“निरमंड ब्लॉक के जगातखाना बादल फटने से नाले में बाढ़ आ गई। बाढ़ के साथ आए मलबे में सड़क किनारे खड़े करीब 15 वाहन बहकर सतलुज नदी में पहुंच गए”

शिमला 25 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

हिमाचल प्रदेश के रामपुर से सटे कुल्लू जिले के निरमंड ब्लॉक के जगातखाना में शनिवार शाम बादल फटने से नाले में बाढ़ आ गई। बाढ़ के साथ आए मलबे में सड़क किनारे खड़े करीब 15 वाहन बहकर सतलुज नदी में पहुंच गए।

रामपुर उपमंडल में कई जगह ओलावृष्टि भी हुई। इससे सेब की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ज्योति राणा ने बताया कि बादल फटने की घटना कुल्लू जिले के तहत हुई है। रामपुर में भारी बारिश के कारण तीन सड़कें अवरुद्ध हुई थीं। देर रात तक तीनों सड़कों को बहाल कर दिया था।

हिमाचल में 20 जून तक आ सकता है मानसून

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, प्रदेश में 20 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है। केरल में आठ दिन पहले मानसून पहुंचने से प्रदेश में भी इस वर्ष मानसून के सामान्य से पहले प्रवेश करने की संभावना है। हालांकि, आने वाले दिनों में मानसून की रफ्तार पर स्थिति निर्भर करेगी।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.