हिमाचल : कोरोना और इन्फ्लूएंजा को लेकर प्रदेश में अलर्ट
“हिमाचल में भी कोरोना को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। अस्पतालों में बिस्तर, ऑक्सीजन आपूर्ति, वेंटिलेटर, बीआईपीएपी मशीन, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, पीएसए संयंत्र, एंटीबायोटिक्स, आवश्यक दवाएं सहित अस्पताल के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के भी निर्देश दिए गए हैं”
शिमला 25 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
देशभर में कोरोना के मामले आने के बाद प्रदेश सरकार ने हिमाचल में भी अलर्ट जारी किया है। मेडिकल कालेजों सहित जिला अस्पतालों को निकट भविष्य में कोविड-19 और इन्फ्लूएंजा के मामले को रोकने के लिए कड़ी निगरानी और उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
अस्पतालों में बिस्तर, ऑक्सीजन आपूर्ति, वेंटिलेटर, बीआईपीएपी मशीन, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, पीएसए संयंत्र, एंटीबायोटिक्स, आवश्यक दवाएं सहित अस्पताल के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
हिमाचल नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक ओपीडी और आईपीडी में इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी (आईएलआई) और गंभीर तीव्र श्वसन बीमारी (एसएआरआई) मामलों की रिपोर्टिंग आईएचआईपी – आईडीएसपी पोर्टल के माध्यम से सुनिश्चित करने को कहा गया है। इन्फ्लूएंजा और कोरोना के पुष्ट मामलों के लिए भी एल फॉर्म उपयोग कर रिपोर्ट करना होगा।











