अम्बाला – दीपावली और छठ पूजा पर 38 विशेष ट्रेनें बनेंगी हमसफर

“दीपावली और छठ पर्व सहित अन्य त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने 8 विशेष ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है, वहीं 30 विशेष ट्रेनों की समय अवधि में भी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे कि यात्रियों को कंफर्म टिकट के सहारे इन विशेष ट्रेनों में सफर करने का मौका मिल सके”

अम्बाला 17 / 10 / 2024 संतोष प्रजापति की रिपोर्ट 

रेलवे ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर भीड़भाड़ वाले रेल मार्गाें को पहले ही चिह्नित कर लिया था। इसमें नई दिल्ली से कटरा, वाराणसी, फिराजेपुर, पटना, कोलकाता, बरौनी, सहरसा, गोरखपुर, छपरा, धनबाद, कटिहार, मुंबई सहित मध्यप्रदेश के डॉ आंबेडकर नगर तक ट्रेनों के संचालन की अनुमति प्रदान की गई है।

समय अवधि में बढ़ोतरी

ट्रेन नंबर 04075 नई दिल्ली-कटरा का संचालन 17 नवंबर तक किया जाएगा। इसी कड़ी में 04076 कटरा-नई दिल्ली 18 नवंबर तक, 04624 कटरा-वाराणसी 17 नवंबर, 04623 वाराणसी-कटरा 19 नवंबर तक, 04678 फिरोजपुर कैंट-पटना 13 नवंबर तक, 04677 पटना-फिरोजपुर कैंट 14 नवंबर तक, 04553 व 54 सहारनपुर-अंबाला कैंट-सहारनपुर 30 नवंबर तक, 04682 व 81 जम्मूतवी-कोलकाता-जम्मूतवी 14 नवंबर तक, 04646 जम्मूतवी-बरौनी 14 नवंबर तक, 04645 बरौनी-जम्मूतवी 15 नवंबर तक, 04526 सरहिंद-सहरसा 18 नवंबर तक, 04525 सहरसा-सरहिंद 19 नवंबर तक, 05005 गोरखपुर-अमृतसर 27 नवंबर तक, 05006 अमृतसर-गोरखपुर 28 नवंबर तक, 05049 छपरा-अमृतसर 29 नवंबर तक, 05050 अमृतसर-छपरा 30 नवंबर तक, 05734 कटिहार-अमृतसर 28 नवंबर, 05733 अमृतसर-कटिहार 30 नवंबर तक, 05736 कटिहार-अमृतसर 27 नवंबर तक, 05735 अमृतसर-कटिहार 29 नवंबर तक, 05193 छपरा-उधमपुर 23 नवंबर तक, 05194 उधमपुर-छपरा 25 नवंबर तक, 03309 धनबाद-जम्मूतवी 26 नवंबर तक, 03310 जम्मूतवी-धनबाद 27 नवंबर तक, 09321 डॉ आंबेडकर नगर-कटरा 30 नवंबर तक, 09322 कटरा-डॉ आंबेडकर नगर एक दिसंबर तक, 9097 ब्रांदा टर्मिनस-कटरा 29 दिसंबर तक, 09098 कटरा-ब्रांदा टर्मिनस 31 दिसंबर तक चलेगी।

25 अक्तूबर से चलेंगी विशेष ट्रेनें

रेलवे ने 8 विशेष ट्रेनों के संचालन को लेकर भी कार्रवाई शुरु कर दी है और इन ट्रेनों में आरक्षण की सुविधा भी प्रदान कर दी गई है, जिससे कि यात्री समय रहते इन ट्रेनों में कंफर्म सीट की बुकिंग करवा सकें।

रेलवे ने ट्रेन नंबर 04530 बठिंडा-वाराणसी के संचालन का फैसला किया है जोकि 25 अक्तूबर से 15 नवंबर तक चलेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04529 वाराणसी-बठिंडा 26 अक्तूबर से 16 नवंबर, 04518 चंडीगढ़-गोरखपुर 24 अक्तूबर से 14 नवंबर, 04517 गोरखपुर-चंडीगढ़ 25 अक्तूबर से 15 नवंबर, 04211 वाराणसी-चंडीगढ़ 26 अक्तूबर से 16 नवंबर तक, 04212 चंडीगढ़-वाराणसी 27 अक्तूबर से 17 नवंबर, 05565 सहरसा-सरहिंद 14 नवंबर से 26 दिसंबर, 05566 सरहिंद-सहरसा 16 नवंबर से 28 दिसंबर तक चलेगी।

अधिकारी करेंगे निगरानी

रेलवे ने किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने के लिए इस बार त्योहारों के दौरान चाक-चौबंद व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत अंबाला मंडल के अधिकारियों की जिम्मेदारी लगाई गई है जोकि स्टेशन पर निगरानी करेंगे। इसके अलावा जीआरपी व आरपीएफ को भी पूरी तरह सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं ताकि कोई भी अप्रिय घटना न हो।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.