गुजरात : 2 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी, साबरकांठा के कई इलाकों में भरा पानी

“गुजरात के सभी जिलों को 2 सितंबर तक भारी बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की आशंका है। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है”

अहमदाबाद 31 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

गुजरात के कई जिलों में भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में शनिवार और रविवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक गुजरात के सभी जिलों को 2 सितंबर तक गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है।  

मौसम विभाग ने गुजरात के खेड़ा, आणंद, पंचमहल, दाहोद और वडोदरा जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। रविवार के पूर्वानुमान में   महिसागर, छोटा उदयपुर, नर्मदा, सूरत, डांग, तापी, नवसारी, वलसाड, दमन और दादरा एवं नगर हवेली में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, राज्य में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अरावली, अहमदाबाद, महिसागर, छोटा उदेपुर, नर्मदा, भरूच, सूरत, डांग, तापी, नवसारी, वलसाड और कच्छ जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

सुरेंद्रनगर, राजकोट, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, गिर सोमनाथ, बोटाद और दीव में तेज बरसात होगी। इसके साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 

पिछले 24 घंटे के दौरान पंचमहल, तापी और साबरकांठा जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हुई। इससे कई रिहायशी इलाकों में पानी भर गया है। साबरकांठा के हिम्मतनगर में चार पहिया वाहन पानी में डूब गए। बारिश का पानी रिहायशी इलाकों में घुस गया है। 

स्थानीय लोगों ने बताया कि नगरपालिका को ज्ञापन देने के बावजूद, नगरपालिका बारिश के पानी की निकासी करने में विफल रही। बारिश में नगर पालिका क्षेत्र की सड़कें और नालियां धराशायी हो गईं।  

Santosh SETH

Recent Posts

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे पर्व

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…

20 hours ago

त्योहारी भीड़ पर एक्शन में रेल मंत्री: वार रूम से कर रहे लाइव निगरानी

त्योहारी भीड़ पर 'एक्शन मोड' में रेल मंत्री: वार रूम से हो रही 28 प्रमुख…

20 hours ago

अयोध्या: 30 लाख दीयों से जगमगाई रामनगरी, CM योगी का विकास पर जोर

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की भव्यता: 30 लाख दीयों से जगमगाए सरयू के 56 घाट,…

20 hours ago

सीएम योगी: रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले अब अयोध्या का सपना देख रहे हैं

सीएम योगी का अखिलेश यादव पर सीधा निशाना: 'जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं,…

21 hours ago

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

2 days ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

2 days ago