पश्चिम बंगाल : आसनसोल में सड़क से गुजर रहे युवक की गोली मारकर हत्या

“आसनसोल के नियामतपुर में शुक्रवार रात में स्कूटी पर सवार दो युवकों ने नियामतपुर रहमान पाड़ा इलाके के रहने वाले जावेद बारी नाम के युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी आसानी से फरार हो गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई”

आसनसोल 31 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

बताया जा रहा है कि मृतक जावेद आसनसोल नगर निगम के अंतर्गत आने वाले कुलटी बोरो ऑफिस में काम करता था। घटना की खबर सुनकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

मृतक के परिजनों आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना रात 10 बजे की है और जमीन विवाद को लेकर यह घटना हुई है। पुलिस अभी इस मामले की छानबीन कर रही है। 

बता दें कि नियामतपुर थाना अंतर्गत चिनाकुड़ी इलाके मे कुछ दिनों पहले ही एक युवक को इलाके के ही कुछ युवकों ने पीट पीटकर हत्या कर दी थी और उसका शव एक बंद पड़े स्वास्थ्य केंद्र के सामने फेंक दिया था। इसको लेकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है।

नियामतपुर के अलावा अगर आसनसोल की बात करें तो आसनसोल मे भी भगत सिंह मोड़ स्थित मीरा इंटरनेशनल होटल के मालिक अरबिंद भगत की दो अपराधियों ने बाइक से आकर होटल में कुछ प्रॉपर्टी डिलरों के साथ मीटिंग कर रहे होटल मालिक अरबिंद भगत को गोली मार कर हत्या कर दी थी और आसानी से बदमाश फरार हो गए थे। 

Santosh SETH

Recent Posts

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे पर्व

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…

20 hours ago

त्योहारी भीड़ पर एक्शन में रेल मंत्री: वार रूम से कर रहे लाइव निगरानी

त्योहारी भीड़ पर 'एक्शन मोड' में रेल मंत्री: वार रूम से हो रही 28 प्रमुख…

20 hours ago

अयोध्या: 30 लाख दीयों से जगमगाई रामनगरी, CM योगी का विकास पर जोर

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की भव्यता: 30 लाख दीयों से जगमगाए सरयू के 56 घाट,…

20 hours ago

सीएम योगी: रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले अब अयोध्या का सपना देख रहे हैं

सीएम योगी का अखिलेश यादव पर सीधा निशाना: 'जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं,…

21 hours ago

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

2 days ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

2 days ago