मध्य प्रदेश : भिंड में हेलमेट के बिना फ्यूल नहीं दिया तो मार दी गोली

“मध्य प्रदेश के भिंड जिले में पेट्रोल ना देने पर पेट्रोल पंप संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना बरोही थाना क्षेत्र के एनएच 719 पर स्थित सावित्री लोधी पेट्रोल पंप की है”

भिंड 31 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

मिली जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। इसलिए पेट्रोल पंप नहीं दिया। इससे नाराज युवकों ने अवैध हथियारों से संचालक पर गोली चला दी। हाथ में गोली लगने से पेट्रोल पंप संचालक घायल हो गया। घायल पेट्रोल पंप संचालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल भिंड जिला कलेक्टर द्वारा बिना हेलमेट पेट्रोल ना देने का आदेश जारी किया गया था। जिसके बाद पेट्रोल पंप संचालकों के लिए यह आदेश जी का जंजाल बन गया है। आये दिन पेट्रोल पंप पर झगड़े हो रहे हैं।

ताजा मामले में भिण्ड जिले के बरोही थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 719 के पास सावित्री लोधी पेट्रोल पंप पर स्थित है। जहां पर सुबह 4 बजे के लगभग बाइक पर सवार कुछ युवक पेट्रोल डलवाने पहुंचे।

लेकिन कर्मचारियों द्वारा हेलमेट न होने पर पेट्रोल देने से मना कर दिया गया। इसके बाद युवकों ने विवाद किया। विवाद के बाद उस समय तो युवक वहां से चले गए लेकिन आधा घंटे बाद हथियारों से लैस होकर आए और पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।  

फायरिंग की यह घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसमें सात तौर पर देखा जा सकता है कि एक युवक हाथ में माउजर बंदूक लिए हुए हैं तो दूसरे युवक के हाथ में रिवाल्वर है। दोनों ही एक के बाद एक फायर करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

जिससे एक गोली पेट्रोल पंप संचालक तेज नारायण सिंह नरवरिया के दाएं हाथ में लगने से वह घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बरोही थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Santosh SETH

Recent Posts

अमरोहा : दरोगा और CRPF इंस्पेक्टर समेत 4 पर गैंगरेप का केस दर्ज

खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…

4 hours ago

जहाज ‘एमवी केप डाओ’ पर हमला, यूपी के देवरिया निवासी भारतीय नाविक की मौत

होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…

4 hours ago

चक्रवात ‘अर्णब’ का अलर्ट, ओडिशा-आंध्र में भारी बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…

9 hours ago

भाजपा में बड़ा फेरबदल: 36 राज्यों/UTs में नए प्रभारी, स्मृति ईरानी को दो राज्य

भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…

9 hours ago

रायपुर : 3000 लोगों का रक्तदान, गोल्डन बुक में दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…

9 hours ago

जौनपुर: आशा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर बड़ा प्रदर्शन

जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…

11 hours ago