“उत्तरी गोवा के शिरगांव में होने वाली श्री लैराई देवी जात्रा के दौरान शनिवार को हादसा हो गया। हादसे में करीब छह लोगों की मौत हो गई है। कई श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं”
पणजी 03 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
उत्तरी गोवा के शिरगांव में शनिवार सुबह एक धार्मिक यात्रा के दौरान मची भगदड़ में करीब छह लोगों की मौत और करीब 30 लोग घायल हो गए हैं। हादसा श्री लैराई जात्रा के दौरान हुआ है। इस लौराई यात्रा में हर साल हजारों लोग शामिल होते हैं। हादसे में घायल हुए लोगों का हाल जानने के लिए सीएम प्रमोद सावंत घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।
उत्तरी गोवा के एसपी अक्षत कौशल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि गोवा के शिरगांव में लैराई देवी मंदिर में भगदड़ मचने से छह लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक घायल हो गए। घायलों के उपचार के लिए पास के अस्पतालों में ले जाया गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ जब बड़ी की संख्या में श्रद्धालु पारंपरिक श्री लैराई देवी की ‘जात्रा’ में भाग लेने के लिए इकट्ठा हुए थे। भारी भीड़ के बीच अचानक से अफरा-तफरी मच गई, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लोग जान बचाने के लिए भागने लगे।
इसी दौरान कुछ लोग गिरकर कुचल गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उत्सव के लिए गोवा, महाराष्ट्र और कर्नाटक से हजारों श्रद्धालु मंदिर में एकत्र हुए थे। उन्होंने कहा कि भगदड़ का सही कारण जांच के बाद पता चलेगा।
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के अधिकारियों ने बताया कि भगदड़ में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई तथा कई श्रद्धालु घायल हो गए। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने बताया कि कम से कम 30 लोग घायल हुए हैं जिनमें से आठ की हालत गंभीर है और दो को बम्बोलिम स्थित गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रेफर किया गया है।
उन्होंने बताया कि आठ घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि मामूली रूप से घायल 10 अन्य लोगों का उपचार किया गया। राणे ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति को संभालने के लिए तत्काल और व्यापक कदम उठाए हैं।
पीएम मोदी ने किया "पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का भविष्य" सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- 'भारत…
पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- 'विकसित…
दमोह: शक और घरेलू विवाद में हैवान बना पति, कुल्हाड़ी से पत्नी और तीन मासूम…
डूसू चुनाव परिणाम: ABVP का दबदबा, अध्यक्ष सहित तीन पदों पर कब्जा; निर्दलीय दीपांशु शौकीन…
पाकिस्तान में महंगाई का 'पेट्रोल बम': गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे PTI विधायक, सरकार के…
न्यायपालिका में 14 नए जजों की नियुक्ति: राष्ट्रपति ने दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड और कर्नाटक…