Breaking News

रात के अंधेरे में सुखोई, जगुआर और मिराज ने गंगा एक्सप्रेसवे पर की नाइट लैंडिंग

“भारत की वायुसेना फोर्स ने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार को युद्धाभ्यास किया। इस दौरान रात के अंधेरे में राफेल, जगुआर, सुखोई और मिराज जैसे विमानों की नाइट लैंडिंग कराई गई”

नई दिल्ली 03 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत दुश्मन देश पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार है। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे पर एयरफोर्स के एक्शन का शुक्रवार रात दूसरा राउंड हुआ। एक्सप्रेसवे पर नाइट लैंडिग का भी ट्रायल किया गया।

फाइटर जेट्स ने किया शक्ति प्रदर्शन

शुक्रवार रात को हुए युद्धाभ्यास में राफेल, सुखोई, जगुआर, मिराज जैसे फाइटर जेट्स इस ट्रायल में शामिल हुए। गंगा एक्सप्रेसवे के साढ़े तीन किलोमीटर की हवाई पट्टी पर फाइटर जेट्स ने शक्ति प्रदर्शन किया

लड़ाकू विमानों ने दिखाया दमखम

इससे पहले शुक्रवार सुबह भी लड़ाकू विमानों ने अपना दमखम दिखाया था। ये ट्रायल ऐसे समय में हो रहा है, जब भारत-पकिस्तान के बीच तनाव है। ऐसे में राफेल की दहाड़ से पाकिस्तान कांप रहा है। हाईवे पर ये पहला एयरस्ट्रिप है। जहां फाइटर जेट्स की भी नाइट लैंडिंग की जा सकती है।

जानिए क्यों खास है गंगा एक्सप्रेसवे?

गंगा एक्सप्रेसवे की खासियत यह है कि यह लड़ाकू विमानों को दिन और रात दोनों समय में उड़ान भरने की सुविधा प्रदान करता है। अपनी इस अनूठी क्षमता के कारण यह देश में इस तरह की पहली हवाई पट्टी बन गई है। अब तक लखनऊ-आगरा और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर विमानों को उतारने और उड़ाने का इस तरह का आपातकालीन अभ्यास किया जा चुका है, लेकिन वे दिन के समय तक ही सीमित थे।

युद्धाभ्यास में ये विमान हुए शामिल

शुक्रवार को दिन में हुए इस अभ्यास में राफेल, एसयू-30 एमकेआई, मिराज-2000, मिग-29, जगुआर, सी-130जे सुपर हरक्यूलिस, एएन-32 और एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टर सहित भारतीय वायुसेना के कई विमान शामिल हुए।

एक्सप्रेस वे पर लगाए गए 250 से अधिक सीसीटीवी

राज्य सरकार के अधिकारियों का मानना है कि अभ्यास की सफलता से यह भी पता चलेगा कि एक्सप्रेसवे आपात स्थिति के दौरान वैकल्पिक रनवे के रूप में काम कर सकता है, जिससे भारतीय वायुसेना का परिचालन संबंधी लचीलापन बढ़ेगा। इस एक्सप्रेसवे पर 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि सुरक्षा और निगरानी को पुख्ता किया जा सके।

Santosh SETH

Recent Posts

पीएम मोदी ने किया अंतर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन का उद्घाटन

पीएम मोदी ने किया "पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का भविष्य" सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- 'भारत…

18 hours ago

पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- 'विकसित…

18 hours ago

मध्य प्रदेश/दमोह : पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी और 3 बच्चों को काटा

दमोह: शक और घरेलू विवाद में हैवान बना पति, कुल्हाड़ी से पत्नी और तीन मासूम…

18 hours ago

डूसू चुनाव परिणाम: ABVP ने जीते 3 पद, निर्दलीय दीपांशु बने उपाध्यक्ष

डूसू चुनाव परिणाम: ABVP का दबदबा, अध्यक्ष सहित तीन पदों पर कब्जा; निर्दलीय दीपांशु शौकीन…

18 hours ago

पाकिस्तान: महंगाई के खिलाफ गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे विधायक

पाकिस्तान में महंगाई का 'पेट्रोल बम': गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे PTI विधायक, सरकार के…

18 hours ago

राष्ट्रपति ने 5 राज्यों के उच्च न्यायालयों में 14 नए जज किए नियुक्त

न्यायपालिका में 14 नए जजों की नियुक्ति: राष्ट्रपति ने दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड और कर्नाटक…

19 hours ago