“मंडी शहर के रामनगर में स्थित विशाल मेगा मार्ट में शुक्रवार सुबह 11 बजे एक बड़ी आगजनी की घटना सामने आई। सुबह के दौरान जैसे ही विशाल मेगा मार्ट की बिजली गुल हुई, तो कुछ देरी बाद मेगावाट की छत पर स्थापित सर्वो पैनल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना से पूरे मेगा मार्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई”
मंडी 03 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
सुरक्षा कर्मी योगराज ने चौथी मंजिल पर लगे कंट्रोल सर्वो पैनल की जांच करने के लिए गया। उसने वहां देखा कि पूरे पैनल में आग भडक़ उठी है। उसने तुरंत इसकी सूचना मॉर्ट के प्रभारी को दी। उन्होंने अपने पास मौजूदा संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी।
फायर ब्रिगेड की टीम ने पांच मिनट में मौके पर पहुंचकर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई को अमल में लाते हुए आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि कंट्रोल सर्वो पैनल पूरी तरह से जल गया है जिसकी कीमत 4 से 5 लाख रूपए आंकी जा रही है।इससे पूरे मॉर्ट की बिजली कंट्रोल की जाती है।
सब फायर ऑफिसर मुनीश कुमार ने बताया कि त्वरित कार्रवाई के चलते आग ज्यादा नहीं भडक़ी और इस पर समय रहते काबू पा लिया गया। फायर ऑफिसर के अनुसार समय रहते कार्रवाई से करोड़ों की संपत्ति को नुकसान से बचाया जा सका।
गनीमत रही कि यह घटना सुबह के समय घटी। क्योंकि सुबह के समय यहां लोगों का आना-जाना कम ही रहता है। दोपहर के बाद या फिर शाम के समय यहां काफी संख्या में लोग खरीददारी करने आते हैं। शहर के बीचों बीच स्थित इस विशालकाल इमारत में यदि आग भडक़ जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
वहीं, पुलिस टीम ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। विशाल मेगावाट प्रबंधन के मुताबिक शॉर्ट सर्किट की वजह से लगभग चार लाख रुपये के उपकरण नष्ट हो गए। फायर विभाग ने प्रारंभिक नुकसान का आकलन 50 हजार रुपए का किया है। मंडी पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
जौनपुर: बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में होगी भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से…
लखीमपुर खीरी के स्कूल में दिनदहाड़े खौफनाक गोलीकांड: सिरफिरे युवक ने शिक्षिका की हत्या कर…
सीएम योगी ने यूपी की जनता के नाम लिखी 'पाती': 4 करोड़ को मिला रोजगार,…
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बगावत: क्या 10 साल में खत्म हो जाएगी दुनिया? नई दिल्ली:…
एशियन गेम्स 2026: सुचिका तारियाल ने MMA में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला मेडल;…
मायावती का अखिलेश पर तीखा हमला: 'PDA रथ में लाल कम, भगवा ज्यादा', पूछा- क्या…