जौनपुर : बेटी विवाह शगुन योजना मे FRCT बिटिया की शादी मे 10 अप्रैल से होगा सहयोग

“बेटी विवाह शगुन योजना मे जौनपुर से पहली FRCT बिटिया की शादी मे 10 अप्रैल से होगा सहयोग, जिला कार्यकारिणी जौनपुर ने किया भौतिक सत्यापन “

जौनपुर 06 / 04 / 2025 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट 

FRCT मे 24 जनवरी 2025 को सदस्यता लेने वाली साधना यादव की बिटिया काजोल यादव की शादी 26 अप्रैल 2025 को होने वाली है और फास्ट रिलीफ चैरिटेबल टीम जौनपुर ने FRCT आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत साधना यादव के घर पहुंच कर जिले की प्रथम FRCT बिटिया काजोल यादव का भौतिक सत्यापन किया और आगामी 10 अप्रैल से होने वाले सहयोग मे ज्यादा से ज्यादा मदद करवाने का आश्वासन दिया।

जिला कार्यकारिणी मे जिलाध्यक्ष श्री अशोक कुमार यादव, जिला महामंत्री श्री गुलाब चंद्र प्रजापति, जिला कोषाध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम शरण विश्वकर्मा,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राकेश यादव,जिला उपाध्यक्ष श्री उमेश सरोज, जिला प्रवक्ता श्री धीरेन्द्र सरोज, एवं विधिक सलाहकार एडवोकेट श्री रवि प्रकश यादव के साथ FRCT के सदस्य एडवोकेट श्री अरुण कुमार यादव, लालबहादुर यादव,श्री रामकेश यादव,श्री नन्दलाल यादव व साधना यादव के परिवार व अलग बगल के बहुत से ग्रामवासी उपस्थित थे जो इस योजना से बहुत उत्साहित थे।