हिमाचल / सोलन : पूर्व उपप्रधान का हत्यारोपी गिरफ्तार

“साईं में पूर्व उपप्रधान की दिनदहाड़े हुई हत्या के तीन दिन बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को नालागढ़ की पहाड़ी दिशा में स्थित चिकनी गांव के जंगलों से मंगलवार तडक़े पुलिस ने उसे धर दबोचा”

सोलन 22 / 10 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

इस सनसनीखेज मामले के खुलासे के साथ ही क्षेत्र में फैली चर्चाओं पर विराम लग गया है। पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुरेश कुमार ने अपनी ही बहन की अंतरजातीय शादी से नाराज़ होकर अपने जीजा और पूर्व उपप्रधान सोहन लाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिशें दे रही थी और उसकी सूचना देने या गिरफ्तारी में मदद करने वाले के लिए 50 हज़ार का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक सोहन लाल, जो अनुसूचित जाति से थे, जनवरी 2025 में सुरेश कुमार की बहन से विवाह किया था।

युवती क्षत्रिय समुदाय से थी, और इसी अंतरजातीय विवाह से नाराज़ होकर सुरेश ने बदला लेने की ठान ली थी।

17 अक्तूबर की दोपहरए जब सोहन लाल साईं स्थित बैंक से काम निपटाकर अपनी कार से लौट रहे थे, तब सुरेश कुमार ने रास्ते में गाड़ी रुकवाकर करीब से गोली दाग दी।

गंभीर रूप से घायल सोहन लाल को सीएचसी बद्दी से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

वारदात के बाद सुरेश कुमार नालागढ़ के पास चिकनी गांव की पहाडिय़ों में बने घने जंगलों में जा छिपा। वह लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा और तीन दिन तक वहीं रहकर गुड़-चने खाकर अपनी भूख मिटाता रहा।

तकनीकी सर्विलांस और स्थानीय सूत्रों की मदद से पुलिस ने सोमवार तडक़े उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अर्की कोर्ट में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है हत्या में इस्तेमाल हथियार और अन्य साक्ष्य बरामद किए जा सकें।

इस बीच यह भी सामने आया है कि स्वर्गीय सोहन लाल ने अपनी शादी के बाद से ही अपनी जान को खतरा बताया था और पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी।

उन्होंने एक वीडियो में यह आरोप लगाया था कि पुलिस ने एक झूठे पत्र के माध्यम से डीजीपी को सूचित किया कि उन्हें कोई खतरा नहीं है। दुर्भाग्यवश, उनका यह अंदेशा सही निकला और उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी।

Santosh SETH

Recent Posts

कौमी इंसाफ मोर्चा का पंजाब बंद, हाईवे जाम, जानें क्या खुला-क्या बंद

कौमी इंसाफ मोर्चा का 'पंजाब बंद': बंदी सिखों की रिहाई के लिए चक्का जाम, जानें…

59 minutes ago

मुंबई कुर्ला क्रेन हादसा: रिहायशी इलाके में पलटी MMRDA की क्रेन, 8 घायल

मुंबई के कुर्ला में बड़ा हादसा: संतुलन बिगड़ने से रिहायशी इलाके में पलटी विशाल क्रेन,…

1 hour ago

जौनपुर: कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा में RPL आधारित कृषक प्रशिक्षण शुरू

जौनपुर: कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा में 'आरपीएल' आधारित कृषक प्रशिक्षण का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी…

6 hours ago

डीएम ने चकबंदी मामलों पर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों से मांगा जवाब

जौनपुर: 10 साल से लटकी चकबंदी प्रक्रिया पर DM सख्त, काम में लापरवाही बरतने वाले…

6 hours ago

जौनपुर : ड्रिप सिंचाई पर 90% सब्सिडी और मखाना की खेती पर जोर

जौनपुर: किसानों की आय बढ़ाने के लिए उद्यान विभाग का मेगा प्लान, मखाना-मशरूम की खेती…

6 hours ago

जौनपुर / शाहगंज: चावल लदे ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

शाहगंज: पेट्रोल पंप के पास चावल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा चालक,…

6 hours ago