“जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में फरियादियों और वादकारियों में सहजन के पौधे का वितरण किया गया”
जौनपुर 27 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
इस दौरान उन्होंने सहजन के पौधे के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि सहजन के पौधे में विटामिन ए, बी, सी, आयरन, एन्टीबायोटिक, एन्टीडायबिटिक, एन्टीआक्सीडेन्ट के साथ ही कैल्सियम की मात्रा दूध से भी अधिक पायी जाती है, यह पौधा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। सहजन के पत्ते का सेवन काढे के रूप में और फली को सब्जी के रूप में प्रयोग किया जाता है।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में इसके प्रयोग करने के लिए बढ़ावा देना है जिससे इस औषधीय पौधे के महत्ता को जन जन तक पहुंचाया जा सके। इसके सेवन से महिलाओं, बच्चों और वृद्धजनों में कुपोषण की समस्या नही होती है और गठिया का रोग भी ठीक हो जाता है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील किया है कि सहजन का पौधा लगाये और इसका उपयोग भी करे।
जिलाधिकारी ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से वृहद स्तर पर जनपद में पौधरोपड़ किया गया है, सभी जनपदवासी भी एक पेड़ माँ के नाम अवश्य लगाये। इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी शालिनी चौरसिया, वन दरोगा राजेन्द्र प्रसाद यादव, वन रक्षक अमन यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026: 'लैंड ऑफ राइजिंग सन' से जुड़ा 'लैंड ऑफ सूर्यवंश', उत्तर प्रदेश…
गुजरात में 'ड्राई स्टेट' की खुली पोल: भावनगर में नकली शराब का कहर, 2 की…
बिहार: RJD का राजभवन मार्च बना रणक्षेत्र, तेजस्वी यादव हिरासत में; छात्र आंदोलन में 'AK-47'…
परोपकार ही जीवन की सार्थकता: पीएम मोदी ने संस्कृत 'सुभाषितम्' के जरिए दिया मानव कल्याण…
भारत का 'सुपरफूड' मखाना: बिहार के तालाबों से लेकर ग्लोबल मार्केट तक का शानदार सफर"…
सम्पादकीय: 'ऑपरेशन सिंदूर' का सच— नए भारत का शौर्य और पाकिस्तान के प्रोपेगैंडा का पर्दाफाश"…