Delhi Mayor Election : आज मिल जाएगा नया मेयर, मैदान में भाजपा-कांग्रेस

“भाजपा ने मेयर पद के लिए नेता प्रतिपक्ष राजा इकबाल सिंह और डिप्टी मेयर पद के लिए उप नेता प्रतिपक्ष जयभगवान यादव को उम्मीदवार बनाया है”

नई दिल्ली 25 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

दिल्ली नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए शुक्रवार को चुनाव होगा। इस बार का चुनाव विशेष रूप से दिलचस्प है, क्योंकि सत्तारूढ़ आप ने इन पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल नहीं करवाया है। साथ ही, चुनाव प्रक्रिया से बहिष्कार भी कर दिया है। दोनों पदों के लिए विपक्षी दल भाजपा व कांग्रेस के पार्षदों के बीच मुकाबला है, लेकिन कांग्रेस से काफी अधिक वोट होने से भाजपा उम्मीदवारों की जीत तय मानी जा रही है।

भाजपा ने मेयर पद के लिए नेता प्रतिपक्ष राजा इकबाल सिंह और डिप्टी मेयर पद के लिए उप नेता प्रतिपक्ष जयभगवान यादव को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने वरिष्ठ पार्षद मनदीप सिंह को मेयर व युवा पार्षद अरिबा खान को डिप्टी मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया है। 

एमसीडी सदन में भाजपा के पास 135 वोट हैं, जबकि कांग्रेस के पास केवल आठ वोट हैं। आप के पास 119 वोट हैं, लेकिन चूंकि उसने चुनाव में भाग न लेने का फैसला किया है, इसलिए यह मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच सीमित रह गया है।
मेयर व डिप्टी मेयर चुनाव में लोकसभा के सातों व राज्यसभा के तीनों सांसदों और विधानसभा की ओर से मनोनीत किए जाने वाले 20 प्रतिशत (14) विधायकों को भी मतदान करने का अधिकार है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मेयर चुनाव प्रक्रिया के संचालन के लिए भाजपा की वरिष्ठ पार्षद सत्या शर्मा को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया है।
Santosh SETH

Recent Posts

उपचुनाव: नंदीग्राम में भाजपा ने किया खेला? ममता की उम्मीदवार ने वापस लिया नाम

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…

5 hours ago

अमेरिका को झटका: रूस-चीन ने ईरान प्रतिबंधों वाले प्रस्ताव पर किया वीटो

UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…

11 hours ago

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: TMC के नाम और ‘फूल-घास’ चिह्न पर रोक

TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…

11 hours ago

दिल्ली: स्वरूप नगर गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, परिचित ने ही ली जान

दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…

12 hours ago

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

2 days ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

2 days ago