Breaking News

यूपी बोर्ड 10वीं और 12 वीं के नतीजे आज दोपहर 12:30 बजे

“उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से शुक्रवार, 25 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे हाईस्कूल के नतीजों की घोषणा की जाएगी। नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ऑनलाइन मोड में जारी किए जाएंगे। करीब 27 लाख से अधिक विद्यार्थियों का इंतजार 25 अप्रैल, यानी आज समाप्त हो जाएगा”

प्रयागराज 25 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

नतीजों की घोषणा बोर्ड के सचिव भगवती सिंह की उपस्थिति में की जाएगी। छात्रों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर की जरूरत होगी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) इस बार भी परंपरा के तहत कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित करेगा।

बोर्ड हर साल की तरह इस बार भी दोनों कक्षाओं के रिजल्ट एक ही समय में जारी करेगा। परिणाम की घोषणा प्रयागराज स्थित यूपी बोर्ड के मुख्यालय से की जाएगी। इस बार हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की संख्या 27,32,216 और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की संख्या 27,05,017 है।

कुल मिलाकर, दोनों कक्षाओं में 54 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। यूपी बोर्ड ने 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक 8,140 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आयोजित की थीं। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 19 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल तक पूरा कर लिया गया था। अब 25 अप्रैल को नतीजे घोषित किए जा रहे हैं। पिछली बार, 2024 में रिजल्ट 20 अप्रैल को घोषित हुआ था।

रिजल्ट में शामिल होंगे ये विवरण

  • छात्र का नाम

  • रोल नंबर

  • माता-पिता का नाम

  • जिला/स्कूल कोड

  • समूह कोड

  • विषयवार प्रैक्टिकल अंक

  • विषयवार थ्योरी अंक

  • कुल अंक

  • अधिकतम अंक

  • परिणाम/डिविजन

Santosh SETH

Recent Posts

उपचुनाव: नंदीग्राम में भाजपा ने किया खेला? ममता की उम्मीदवार ने वापस लिया नाम

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…

5 hours ago

अमेरिका को झटका: रूस-चीन ने ईरान प्रतिबंधों वाले प्रस्ताव पर किया वीटो

UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…

11 hours ago

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: TMC के नाम और ‘फूल-घास’ चिह्न पर रोक

TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…

11 hours ago

दिल्ली: स्वरूप नगर गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, परिचित ने ही ली जान

दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…

11 hours ago

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

2 days ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

2 days ago