Breaking News

दिल्ली : नेशनल जूलॉजिकल पार्क में बर्ड फ्लू की आहट, अगले आदेश तक हुआ बंद

“दिल्ली का नेशनल जूलॉजिकल पार्क पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश में बताया गया है कि दिल्ली का जू अगले आदेश तक बंद रहेगा”

नई दिल्ली 31 / 08 / २०२५ संतोष सेठ की रिपोर्ट 

इस आदेश में बताया गया है कि दो सैंपल में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी। इसके बाद यह कदम उठाया गया है। आदेश में कहा गया, “नई दिल्ली की मथुरा रोड पर बना राष्ट्रीय प्राणी उद्यान 30 अगस्त से अगले आदेश तक अस्थायी रूप से आगंतुकों के लिए बंद रहेगा, क्योंकि दो नमूनों में एच5एन1 एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस के लिए सकारात्मक परीक्षण किया गया है।”

आदेश में कहा गया है कि आगंतुकों की सुरक्षा और रोग की निगरानी को तीव्र करने के लिए, राष्ट्रीय प्राणी उद्यान 30 अगस्त से अगले आदेश तक आगंतुकों के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेगा, क्योंकि दो नमूनों में H5N1 एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस की पुष्टि हुई है।

हालांकि, पशुओं और पक्षियों के प्रबंधन हेतु सभी आवश्यक सेवाएं चालू रहेंगी। सभी पर्यवेक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को एवियन इन्फ्लूएंजा के प्रोटोकॉल का पालन करने का निर्देश दिया जाता है।

दिल्ली जू के निदेशक क्या बोले?

राष्ट्रीय प्राणी उद्यान के निदेशक संजीत कुमार ने कहा, “राष्ट्रीय प्राणी उद्यान, नई दिल्ली के जल पक्षी विहार में 2 सारसों की मौत के बाद सैंपल भोपाल भेजे गए थे। 

राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भोपाल ने 28 अगस्त, 2025 की शाम को बताया कि दोनों सैंपल HSN1 एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं।

जू के अन्य जानवरों, पक्षियों और सुरक्षा कर्मचारियों में इसके प्रसार को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई शुरू की गई है। जू के जानवरों, पक्षियों और कर्मचारियों के बीच रोग के प्रसार और संचार को रोकने के लिए गहन निगरानी और सख्त जैव सुरक्षा उपाय किए गए हैं।”

इनफ्लुएंजा वायरस क्या है?

इनफ्लुएंजा वायरस को आमतौर पर फ्लू वायरस कहा जाता है, एक संक्रामक वायरस है जो श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है। इंसानों में यह स्वाइन फ्लू के रूप में ज्यादा घातक रहा है। वहीं, जानवरों में बर्ड फ्लू के नाम से प्रचलित है।

Santosh SETH

Recent Posts

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे पर्व

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…

20 hours ago

त्योहारी भीड़ पर एक्शन में रेल मंत्री: वार रूम से कर रहे लाइव निगरानी

त्योहारी भीड़ पर 'एक्शन मोड' में रेल मंत्री: वार रूम से हो रही 28 प्रमुख…

20 hours ago

अयोध्या: 30 लाख दीयों से जगमगाई रामनगरी, CM योगी का विकास पर जोर

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की भव्यता: 30 लाख दीयों से जगमगाए सरयू के 56 घाट,…

20 hours ago

सीएम योगी: रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले अब अयोध्या का सपना देख रहे हैं

सीएम योगी का अखिलेश यादव पर सीधा निशाना: 'जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं,…

21 hours ago

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

2 days ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

2 days ago