Politics

बिहार : ‘हमने अवध हराया, आप मगध हराइये’, आरा की रैली में अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना

“समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में शामिल हुए”

राहुल गांधी, अखिलेश यादव, तेजस्वी और महागठबंधन के कुछ अन्य नेता एक खुली जीप पर सवार दिखे और उन्होंने जगह-जगह उत्साही भीड़ का अभिवादन स्वीकार किया।

इस मौके पर अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। सासाराम से 17 अगस्त को शुरू हुई 16 दिवसीय यात्रा एक सितंबर को पटना में ‘‘विशाल पैदल मार्च’’ के साथ समाप्त होगी। 

यात्रा के दौरान अखिलेश यादव ने कहा, “हमने उन्हें अवध में हराया था, आप लोग उन्हें मगध (बिहार) में हराइये।” अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार का महत्वपूर्ण चुनाव है, जिस पर पूरे देश की निगाहें हैं।

उन्होंने कहा, “यह उत्साह बता रहा है कि जनता भाजपा और उसके सहयोगियों को हराने जा रही है।” उन्होंने कहा, “मैं नारा दे रहा हूं: अबकी बार, भाजपा बिहार से बाहर।” उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने चुनाव आयोग को जुगाड़ आयोग बना दिया है।

सपा नेता ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से बढ़कर कोई ‘‘सिरफिरा फैसला’’ नहीं हो सकता। उन्होंने कहा, “बिहार ने एक बार भाजपा का रथ रोका था और इस बार भी बिहार के लोग भाजपा का रथ रोकेंगे।”

चुनाव आयोग बना जुगाड़ आयोग

अखिलेश यादव ने आगे कहा, “बीजेपी जिस तरह काम करती है यह इस्तेमाल पार्टी है, यह लोगों का इस्तेमाल करती है। यह इस्तेमाल करेगी फिर उसके बाद लोगों को बर्बाद कर देगी। चुनाव आयोग बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहा है, भारतीय जनता पार्टी ने इसको जुगाड़ आयोग बना दिया है।

बिहार की जनता ने यह भी देखा है कि जहां युवा पलायन करते थे, उन्हें तेजस्वी ने नौकरी रोजगार देने का काम किया था। इस बार बीजेपी का पलायन होने जा रहा है।

यह पहले वोट का अधिकार छीनेंगे, फिर राशन का अधिकार छीन लेंगे, फिर नौकरी का अधिकार छीनेंगे, यह हमको सड़क पर लाना चाहते हैं। जो लड़ाई 5 हजार साल से चल रही है भेदभाव और अन्याय की, वह अभी भी जारी है।”

वोटर अधिकार यात्रा

बता दें कि बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। यह यात्रा अब तक रोहतास, औरंगाबाद, गयाजी, नवादा, शेखपुरा, नालंदा, लखीसराय, मुंगेर, कटिहार, पूर्णिया, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज और सीवान से होकर गुजर चुकी है। अब यह यात्रा सारण के बाद भोजपुर से गुजरेगी।

Santosh SETH

Recent Posts

अमरोहा : दरोगा और CRPF इंस्पेक्टर समेत 4 पर गैंगरेप का केस दर्ज

खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…

3 hours ago

जहाज ‘एमवी केप डाओ’ पर हमला, यूपी के देवरिया निवासी भारतीय नाविक की मौत

होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…

3 hours ago

चक्रवात ‘अर्णब’ का अलर्ट, ओडिशा-आंध्र में भारी बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…

8 hours ago

भाजपा में बड़ा फेरबदल: 36 राज्यों/UTs में नए प्रभारी, स्मृति ईरानी को दो राज्य

भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…

8 hours ago

रायपुर : 3000 लोगों का रक्तदान, गोल्डन बुक में दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…

9 hours ago

जौनपुर: आशा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर बड़ा प्रदर्शन

जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…

10 hours ago