बुलंदशहर – अवैध रूप से संचालित 35 पैथोलॉजी/ क्लीनिक हुआ सील
“बुलंदशहर जनपद में अवैध रूप से चल रहे 35 पैथोलॉजी लैब्स और क्लिनिक को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कार्रवाई करते हुए सील किया है”
बुलंदशहर 11 / 09 / 2024 शब्द
जिले क़े CMO ने ACMO के साथ मिल कर जिलेभर में छापामारी कर अवैध क्लिनिक और लैब्स को सील करने की कार्रवाई की है। आपको बता दें कि शिकायत क़े आधार पर पैथोलॉजी लैब्स और क्लिनिक को सील किया गया है।
शिकायत के आधार पर झोलाछाप डॉक्टर, अवैध अस्पताल एवं पैथोलॉजी लैब्स पर कार्रवाई से जिले में अवैध रूप से लैब चलाने वालों में हड़कम्प की स्थिति है।
बुलंदशहर के डिबाई, अनुपशहर, जहांगीराबाद, नरौरा सिकंदराबाद, खुर्जा समेत जिले में 35 पैथोलॉजी लैब्स, क्लीनिक एवं अस्पताल सील किए गये हैं।
सीएमओ का कहना है कि ये अभियान जारी रहेगा।











