बहराइच – भेड़िए के आतंक से बचने के लिए प्रशासन ने घरों में दरवाजे लगवाए 

“बहराइच जिले के महासी इलाके में भेड़ियों के आतंक से बचाने के लिए प्रशासन ने गरीब लोगों के घरों में दरवाजे लगवाए हैं। भेड़िया आतंक से प्रभावित कई गांवों में ये दरवाजे लगाए गए हैं”
 
बहराइच 11 / 09 / 2024 शब्द 
 
प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि बच्चों को घरों के अंदर सुलाए और दरवाजा अवश्य बंद रखें। दरवाजे लगने से लोग अपने को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
 
सिसैया चूड़ामणि, कोलौली जैसे गांव के घरों में दरवाजे लगवाए गए हैं। इस गांव से भी एक बच्चे को भेड़िया उठा ले गया था। जिसका शव सुबह खेतों में पाया गया।
 
गांव के लोगों का कहना है कि भेड़िए यहां पहले भी थे लेकिन वह इंसानों पर हमला नहीं करते थे। कभी-कभी बकरियां उनके निशाने पर आ जाती थी। गांव के लोग रात में जागकर रखवाली करते हैं।