“बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों द्वारा उम्मीदवारों की लिस्ट लगातार जारी की जा रही हैं। अब जेडीयू ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर नीतीश कुमार ने लगाई है”
पटना 15 / 10 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जेडीयू ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में 57 उम्मीदवारों के नाम हैं। इसमें आलमनगर विधानसभा सीट से नरेन्द्र नारायण यादव, मधेपुरा से कविता साहा, महाराजगंज से हेम नारायण साह और मोकामा से अनंत सिंह का नाम घोषित किया गया है। जेडीयू की तरफ से जारी लिस्ट में जातिगत समीकरण को भी साधने की कोशिश हुई है।
बता दें कि कुछ सीटों को लेकर जेडीयू और चिराग पासवान की लोजपा में खटपट की खबरें सामने आई थी। हालांकि इन सीटों पर अभी जेडीयू ने उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है।
JDU कितनी सीटों पर लड़ रही चुनाव?
बता दें कि एनडीए ने रविवार को अपनी सीट शेयरिंग की घोषणा की थी। इसमें बीजेपी और जेडीयू को बराबर 101-101 सीटें मिली हैं। चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें दी गई हैं, जबकि जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 6-6 सीटें दी गई हैं।
देखें जेडीयू उम्मीदवारों की पहली लिस्ट-
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026: 'लैंड ऑफ राइजिंग सन' से जुड़ा 'लैंड ऑफ सूर्यवंश', उत्तर प्रदेश…
गुजरात में 'ड्राई स्टेट' की खुली पोल: भावनगर में नकली शराब का कहर, 2 की…
बिहार: RJD का राजभवन मार्च बना रणक्षेत्र, तेजस्वी यादव हिरासत में; छात्र आंदोलन में 'AK-47'…
परोपकार ही जीवन की सार्थकता: पीएम मोदी ने संस्कृत 'सुभाषितम्' के जरिए दिया मानव कल्याण…
भारत का 'सुपरफूड' मखाना: बिहार के तालाबों से लेकर ग्लोबल मार्केट तक का शानदार सफर"…
सम्पादकीय: 'ऑपरेशन सिंदूर' का सच— नए भारत का शौर्य और पाकिस्तान के प्रोपेगैंडा का पर्दाफाश"…