West Bengal Elections

बंगाल चुनाव : सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट से पहले हाई अलर्ट

पश्चिम बंगाल में सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट जारी होने से पहले हाई अलर्ट… राज्य सरकार ने सभी DM और पुलिस कमिश्नर को दिए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश… 80 हजार बूथों पर प्रदर्शित होगी सूची… पढ़ें ‘The Politics Again’ की पूरी रिपोर्ट…


पश्चिम बंगाल चुनाव: 23 मार्च को आएगी सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, सरकार का हाई अलर्ट; सभी DM और पुलिस को दिए सख्त निर्देश

कोलकाता | इलेक्शन डेस्क, संतोष सेठ की रिपोर्ट , The Politics Again

पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को होने वाले दो चरणों के विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक और राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राज्य में 23 मार्च (सोमवार) को पहली पूरक (सप्लीमेंट्री) मतदाता सूची जारी होने जा रही है।

इस महत्वपूर्ण सूची के जारी होने के दौरान किसी भी तरह की संभावित गड़बड़ी या बवाल को रोकने के लिए राज्य सरकार ने सभी जिलाधिकारियों (DM) और पुलिस महकमे को हाई अलर्ट पर रहने के सख्त निर्देश दिए हैं।

संवेदनशील इलाकों पर कड़ी नजर, भीड़ प्रबंधन के निर्देश

राज्य सचिवालय के गृह और पर्वतीय मामलों के विभाग के वरिष्ठ विशेष सचिव द्वारा यह आदेश जारी किया गया है।

जिलाधिकारियों को भेजे गए आधिकारिक पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि सूची जारी होने के बाद जिन जगहों पर भीड़ जुटने की संभावना है, वहां भीड़ को काबू करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

इसके साथ ही राज्य के सभी संवेदनशील (Sensitive) इलाकों पर कड़ी निगरानी रखी जाए और शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर जरूरी और एहतियाती कदम उठाए जाएं।

80,000 पोलिंग बूथों पर प्रदर्शित होगी सूची

सरकार ने जिला अधिकारियों से कहा है कि वे बुनियादी ढांचा तैयार रखें और पुलिस के साथ पूरी जानकारी साझा करें।

इस आदेश की प्रति पुलिस महानिदेशक (DGP), पुलिस महानिरीक्षक (IGP) और कोलकाता पुलिस कमिश्नर को भी भेज दी गई है ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो।

चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार शाम तक इस अपडेटेड सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट को अंतिम रूप दे दिया जाएगा और इसे राज्य के लगभग 80,000 पोलिंग बूथों पर प्रदर्शित (Display) करने की पूरी तैयारी है।

क्यों इतनी महत्वपूर्ण है यह सप्लीमेंट्री लिस्ट?

चुनाव से ठीक पहले इस पूरक मतदाता सूची को राजनीतिक दलों और आम जनता के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

  • दरअसल, 28 फरवरी को जारी हुई मुख्य फाइनल लिस्ट के बाद शुरुआत में 60 लाख से ज्यादा मतदाताओं के आवेदन विचाराधीन (Pending) थे।

  • चुनाव अधिकारी के अनुसार, इनमें से 27 लाख से ज्यादा मामलों का निपटारा शुक्रवार दोपहर तक कर लिया गया है।

  • जिन लोगों के नाम पहली सूची में शामिल होने से रह गए थे, उनके नाम इस नई सूची में शामिल होने की पूरी उम्मीद है।

ज्ञात हो कि पश्चिम बंगाल में नई सरकार चुनने के लिए मतदाता 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को वोट डालेंगे, जबकि चुनाव के नतीजे 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.