Railway Minister Ashwini Vaishnaw chairing a high-level safety review meeting at Rail Bhawan with top railway officials

रेलवे सुरक्षा पर अश्विनी वैष्णव सख्त: लापरवाही पर सप्लायर होंगे ब्लैकलिस्ट

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एक्शन: रेलवे सुरक्षा पर ‘मिशन मोड’ में काम के निर्देश, लापरवाही पर सप्लायर होंगे स्थायी ब्लैकलिस्ट”

नई दिल्ली : संतोष सेठ की रिपोर्ट : ,THE POLITICS AGAIN

केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को रेल भवन में एक विस्तृत उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की।

उन्होंने रेलवे की तकनीकी, सिग्नलिंग और रखरखाव संबंधी कमियों को तुरंत दूर करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

बैठक में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं सीईओ, बोर्ड के सदस्य, सभी जोनल रेलवे के महाप्रबंधक (GM), महानिदेशक और मंडल रेल प्रबंधक (DRM) मौजूद रहे।

तकनीकी सुधार और रखरखाव पर ‘मिशन मोड’

रेल मंत्री ने यात्री सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए इंफ्रास्ट्रक्चर के रखरखाव पर निम्नलिखित निर्देश दिए:

  • सिग्नलिंग और OHE: सिग्नलिंग की तकनीकी कमियों को मिशन मोड में दूर किया जाए। ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) के जिन उपकरणों की मियाद पूरी हो चुकी है, उन्हें तुरंत बदला जाए।

  • कोच और फायर सेफ्टी: वर्कशॉप में कोचों के मेंटेनेंस का स्तर सुधारा जाए। आग से बचाव (फायर सेफ्टी) के लिए इलेक्ट्रिकल सर्किट, वायरिंग, वैगन के कपलर और पहियों के रखरखाव पर विशेष फोकस हो।

  • ट्रैक मेंटेनेंस: ट्रैक पर पॉइंट मशीन, टर्नआउट और फास्टनर का उचित रखरखाव हो। जहां फास्टनर गायब हैं, वहां उन्हें लगाने की त्वरित व्यवस्था की जाए।

घटिया सप्लाई पर जीरो टॉलरेंस

बैठक में रेल मंत्री ने स्पष्ट किया कि खराब गुणवत्ता वाले सामान की आपूर्ति किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यदि सिग्नलिंग एवं टेलीकम्युनिकेशन (S&T), OHE, ट्रैक, कोच या वैगन से संबंधित किसी भी सामग्री की गुणवत्ता में कमी मिली, तो संबंधित सप्लायर पर कठोर विधिक कार्रवाई होगी।

जानबूझकर लापरवाही बरतने वाले सप्लायर्स को रेलवे द्वारा स्थायी रूप से ब्लैकलिस्ट (Permanent Blacklist) कर दिया जाएगा।

त्योहारों पर भीड़ प्रबंधन की एडवांस तैयारी

आगामी त्योहारों और मेलों के दौरान स्टेशनों पर अचानक बढ़ने वाली भारी भीड़ (Festive Rush) को देखते हुए रेल मंत्री ने विशेष प्रबंध करने को कहा है।

उन्होंने सभी अधिकारियों को राज्य और जिला प्रशासन के साथ पहले से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए हैं,

ताकि भीड़भाड़ वाले स्टेशनों पर यात्रियों को समय रहते सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें और किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।