“समारोह में अनेक भव्य और रंगारंग कार्यक्रम में लोग मंत्र मुग्ध हो गए। जनपद के अनेक संस्थाओं के बच्चों ने सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जवानों को उनके शानदार कारनामों के लिए सम्मानित भी किया गया”
जौनपुर 27 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
जनपद न्यायाधीश जौनपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिल कुमार वर्मा के निर्देश एवं अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार सिंह की देख-रेख में आज कारगिल विजय दिवस पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संगठन जौनपुर की तरफ से आयोजित शानदार कार्यक्रम में प्राधिकरण की तरफ से डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल डॉ0 दिलीप कुमार सिंह, असिस्टेंट डिफेंस काउंसिल प्रकाश तिवारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सुनील कुमार मौर्य, सुनील गौतम और शिव शंकर सिंह ने प्रतिभाग किया जिनका स्वागत शाल देकर किया गया।
इस समारोह में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक अपनी वेशभूषा में और गण्यमान्य जनपद के लोग और अधिकारी सम्मिलित थे जहां पर अनेक सुंदर और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत हुए और सैनिकों के बारे में उद्बोधन दिए गए
कारगिल विजय दिवस पर अवकाश प्राप्त सैनिकों के बारे में और भारतीय सेवा के बारे में बताते हुए डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल डॉ0 दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि अगर पृथ्वी के स्वर्ग कश्मीर से समुद्र के स्वर्ग कन्याकुमारी वर्षा और वर्षा और हरियाली के स्वर्ग असम चेरापूंजी की पहाड़ियों से शुष्कता और वीरता की भूमि राजस्थान तक पहले दिव्य भारतवर्ष में हर कोई सुरक्षित है तो वह हमारे वीर जवान ही हैं उनके असीम त्याग बलिदान और शौर्य से ही देश और देश की जनता सुरक्षित है चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश के युद्ध में भारतीय सैनिकों ने जो विजय गाथा लिखी वह युद्ध के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखी है
अन्नदाता किसान और देश के रक्षक वीर जवान सबसे बढ़कर हैं उनके त्याग बलिदान वीरता साहस और आपातकाल में उनकी अपार सेवाओं के लिए सारा देश उनका कृतज्ञ है।
इस अवसर पर उन्होंने जनपद न्यायाधीश और सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा संदेश भी सैनिकों को दिया और भारत सरकार द्वारा और प्राधिकरण द्वारा सैनिकों को दी जाने वाली सहायता के बारे में भी जानकारी दिया गया।
इस समारोह में अनेक भव्य और रंगारंग कार्यक्रम में लोग मंत्र मुग्ध हो गए। जनपद के अनेक संस्थाओं के बच्चों ने सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जवानों को उनके शानदार कारनामों के लिए सम्मानित भी किया गया।
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026: 'लैंड ऑफ राइजिंग सन' से जुड़ा 'लैंड ऑफ सूर्यवंश', उत्तर प्रदेश…
गुजरात में 'ड्राई स्टेट' की खुली पोल: भावनगर में नकली शराब का कहर, 2 की…
बिहार: RJD का राजभवन मार्च बना रणक्षेत्र, तेजस्वी यादव हिरासत में; छात्र आंदोलन में 'AK-47'…
परोपकार ही जीवन की सार्थकता: पीएम मोदी ने संस्कृत 'सुभाषितम्' के जरिए दिया मानव कल्याण…
भारत का 'सुपरफूड' मखाना: बिहार के तालाबों से लेकर ग्लोबल मार्केट तक का शानदार सफर"…
सम्पादकीय: 'ऑपरेशन सिंदूर' का सच— नए भारत का शौर्य और पाकिस्तान के प्रोपेगैंडा का पर्दाफाश"…