गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: PM मोदी का संबोधन
“पीएम मोदी का शंखनाद: ‘गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल’, पश्चिम बंगाल-असम की जीत को बताया लोकतंत्र का उत्सव”
नई दिल्ली: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट
पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ऐतिहासिक और शानदार सफलता के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है।
इस प्रचंड जनादेश के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय से देश और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
जीत के उत्साह से लबरेज पीएम मोदी ने इस जनादेश को “भारत के उज्ज्वल भविष्य की उद्घोषणा” करार देते हुए विपक्ष को कड़ा राजनीतिक संदेश दिया।
‘गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक खिला कमल’
पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने पिछले साल बिहार चुनाव के दौरान की गई अपनी टिप्पणी को याद किया।
उन्होंने एक बड़ा भौगोलिक और राजनीतिक संदेश देते हुए कहा, “आज पश्चिम बंगाल में जीत के साथ, गंगोत्री (उत्तराखंड) से लेकर गंगा सागर (पश्चिम बंगाल) तक कमल ही कमल खिला हुआ है।”
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मां गंगा के किनारे बसे सभी प्रमुख राज्यों—उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और अब पश्चिम बंगाल में भाजपा-एनडीए की सरकारें स्थापित हो गई हैं।
‘बदले की नहीं, बदलाव और भविष्य की हो बात’
पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा के इतिहास पर अप्रत्यक्ष रूप से प्रहार करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में लोकतंत्र के इस उत्सव में भय नहीं, बल्कि लोकतंत्र की जीत हुई है।
उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से आह्वान किया कि अब राज्य में “बदले के बजाय बदलाव के लिए” और “भय के बजाय भविष्य” के लिए काम होना चाहिए।
लोकतंत्र की जननी है भारत
प्रधानमंत्री ने कहा, “यह भरोसे का दिन है। भारत के महान लोकतंत्र, काम करने की राजनीति, स्थिरता के संकल्प और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना पर भरोसे का दिन है।”
उन्होंने कहा कि जीत और हार राजनीति का स्वाभाविक हिस्सा है, लेकिन इन पांच राज्यों की जनता ने दिखा दिया है कि हमारा देश ‘लोकतंत्र की जननी’ क्यों है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि “हमारे लिए लोकतंत्र सिर्फ एक व्यवस्था नहीं है, यह हमारी रगों में दौड़ता हुआ संस्कार है।”
महिलाओं की भागीदारी और रिकॉर्ड मतदान की सराहना
पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में हुए ऐतिहासिक 93 प्रतिशत मतदान और असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में बने वोटिंग के नए रिकॉर्ड्स का विशेष रूप से उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि इस चुनाव में महिलाओं की असाधारण भागीदारी भारतीय लोकतंत्र की सबसे उज्ज्वल तस्वीर के रूप में उभर कर सामने आई है।
निर्वाचन आयोग और सुरक्षा बलों को दी बधाई
कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री ने इस विशाल और चुनौतीपूर्ण चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग, मतदान कर्मियों और विशेष रूप से केंद्रीय सुरक्षा बलों की जमकर सराहना की।
इस भव्य विजय समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित पार्टी के कई शीर्ष नेता उपस्थित रहे।
चुनावी नतीजों का महा-विश्लेषण: 'हिंदी बेल्ट' का ठप्पा हटा, अखिल भारतीय पार्टी बनी भाजपा; क्षेत्रीय…
भारत-नेपाल सीमा विवाद फिर गरमाया: लिपुलेख पर नेपाल ने दोहराया दावा, भारत ने 'एकतरफा कृत्रिम…
बंगाल चुनाव डिकोड: इन 5 'M' फैक्टर ने पलट दी पूरी बाजी, अब 'सोनार बांग्ला'…
बंगाल चुनाव : BJP की जीत में चला 'बांग्लादेश फैक्टर', पड़ोसी मुल्क की मीडिया ने…
बंगाल में 'कमल' खिलने के पीछे RSS की मौन साधना: 2 लाख बैठकें और 'निर्भीक…
"बंगाल चुनाव परिणाम: नंदीग्राम में फिर चला शुभेंदु अधिकारी का जादू, TMC के पवित्र कर…