Breaking News

प्रतापगढ़ : मानिकपुर थाने के अंदर युवक ने धारदार हथियार से रेता अपना गला

“प्रतापगढ़ के मानिकपुर थाने में चोरी के आरोप में पूछताछ के लिए लाए गए युवक ने धारदार हथियार से अपना गला रेत लिया। घटना के बाद थानाध्यक्ष दीप नारायण को निलंबित कर दिया गया है। घायल युवक को एम्स रायबरेली भेजा गया है”

प्रतापगढ़ 23 / 10 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

चोरी के आरोप में पूछताछ के लिए मानिकपुर थाने लाए गए युवक ने गुरुवार भोर थाने के अंदर ही धारदार हथियार से अपना गला रेत लिया। मामले में थानाध्यक्ष दीप नारायण को निलंबित कर दिया गया है। घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए एम्स रायबरेली भेजा गया है। वहां उसका उपचार चल रहा है। 

मिली प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार कुंडा कोतवाली के जमेठी गांव निवासी नागेंद्र सिंह का 22 वर्षीय बेटा शिवम सिंह 17 अक्टूबर से लापता था। स्वजन उसकी तलाश में जुटे थे। इसी बीच शिवम के मानिकपुर थाने में पांच दिनों से पूछताछ के लिए बैठाए जाने की जानकारी सामने आई।

गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे परिवार को यह जानकारी मिली कि शिवम ने थाने के अंदर ही किसी धारदार हथियार से अपना गला रेत लिया है। घबराए हुए स्वजन जब थाने पहुंचे तो उन्हें इस बात की जानकारी दी गई कि युवक रायबरेली भेजा गया है।

एसपी ने थानाध्यक्ष को किया निलंबित

इधर घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर में मानिकपुर के थानाध्यक्ष मानिकपुर दीप नारायण को तत्काल प्रभाव से निलंबित करके उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए।

एसपी ने बताया कि थाने में युवक तक धारदार हथियार कैसे पहुंचा, युवक को 5 दिन तक थाने में क्यों रखा गया, इस तरह के कई बिंदुओं की जांच का जिम्मा सीओ कुंडा अमरनाथ गुप्ता को दिया गया है।

Santosh SETH

Recent Posts

पीएम मोदी से मिले जापान के रक्षा मंत्री, रक्षा सहयोग पर चर्चा

भारत-जापान रक्षा संबंधों में नया अध्याय: पीएम मोदी से मिले जापानी रक्षा मंत्री कोइजुमी, 'मेक…

10 seconds ago

त्योहारों से पहले चीनी पर सरकार का एक्शन, लागू की स्टॉक लिमिट

त्योहारों से पहले चीनी की बढ़ती कीमतों पर सरकार का प्रहार, जमाखोरी रोकने के लिए…

9 hours ago

यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट: 3 अहम MOU पर हस्ताक्षर, मिलेगा रोजगार

यूपी-जापान संबंधों में मील का पत्थर: कौशल, पर्यटन और रोजगार के 3 अहम MOU पर…

9 hours ago

लखनऊ: सीएम योगी ने जापानी छात्रों को बताया ‘भविष्य का राजदूत’

यूपी-जापान संबंधों में नया अध्याय: 'ओहायो गोजाइमासु' से सीएम योगी ने किया जापानी छात्रों का…

9 hours ago

योगी का सपा पर हमला: PDA का P एक दिन पाकिस्तान होगा

योगी का सपा पर प्रचंड प्रहार: "गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं, PDA का 'P'…

9 hours ago

जंतर-मंतर पर जातिगत आरक्षण के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, कई हिरासत में

दिल्ली: जंतर-मंतर पर जातिगत आरक्षण के खिलाफ हल्ला बोल, अड़े प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने लिया…

10 hours ago