Breaking News

कोलकाता : प्रिंटिंग प्रेस में लगी भीषण आग

“कोलकाता के अम्हर्स्ट स्ट्रीट इलाके में एक प्रिंटिंग प्रेस में भीषण आग लग गई। दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को कारण बताया जा रहा है”

कोलकाता 23 / 10 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

उत्तर कोलकाता के अम्हर्स्ट स्ट्रीट इलाके में स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। आग लगने से पूरे इलाके में धुआं भर गया था, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।

जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने सुबह प्रिंटिंग प्रेस से धुआं निकलते देखा। इसके बाद दमकल विभाग और पुलिस को तुरंत सूचित किया गया। भीड़भाड़ वाला इलाका होने के कारण दमकलकर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

पूरे इलाके में धुआं फैल गया है। अभी तक आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग की शुरूआती जांच में शार्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात कही जा रही है। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि हम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

बहुत ज्यादा धुआं दमकलकर्मियों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। अधिकारियों ने बताया कि प्रिंटिंग प्रेस में भारी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ रखे हुए थे। इस वजह से आग तुरंत फैल गई। पुलिस के अनुसार आग में आस-पास की कई दुकानों को नुकसान हुआ है।

Santosh SETH

Recent Posts

यूपी: DGGI ने पकड़ा 185 करोड़ की कर चोरी का खेल, मालिक गिरफ्तार

यूपी में अवैध पान मसाला और गुटखा सिंडिकेट का भंडाफोड़: DGGI ने पकड़ी 185 करोड़…

7 minutes ago

CSIR-NPL में इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स मापिकी पर राष्ट्रीय संगोष्ठी

सीएसआईआर-एनपीएल में 'इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मापिकी' पर राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न, सटीक मापन और औद्योगिक विकास…

15 minutes ago

विशाखापत्तनम में BRICS युवा और खेल मंत्रियों की अहम बैठक आज से

विशाखापत्तनम में ब्रिक्स देशों का महामंथन: 11 देशों के युवा और खेल मंत्री करेंगे सहयोग…

23 minutes ago

DARPG के 20वें वेबिनार में एग्रीस्टैक और ई-जागृति का प्रदर्शन

ई-गवर्नेंस से बदल रही देश की तस्वीर: 'एग्रीस्टैक' और 'ई-जागृति' ने पेश की सरकारी सेवाओं…

28 minutes ago

देहरादून: भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक, सीमा सुरक्षा पर मंथन

देहरादून में भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक संपन्न, सीमा सुरक्षा और पार-सीमा अपराधों…

37 minutes ago

सिलीगुड़ी में अमित शाह: SSB की 189 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास

अमित शाह का सिलीगुड़ी से हुंकार: SSB के लिए 189 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास,…

44 minutes ago