UP CM Yogi Adityanath addresses the 'Hindu Gaurav Divas' program in Lucknow, launching a fierce attack on the Samajwadi Party and its PDA slogan.
योगी का सपा पर प्रचंड प्रहार: “गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं, PDA का ‘P’ एक दिन पाकिस्तान कर देंगे”
लखनऊ : संतोष सेठ की रिपोर्ट :THE POLITICS AGAIN
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) और उसके ‘पीडीए’ (PDA) नारे पर अब तक का सबसे तीखा राजनीतिक हमला बोला है।
शुक्रवार को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यपाल पद्म विभूषण कल्याण सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर आयोजित ‘हिंदू गौरव दिवस’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने सपा नेताओं की तुलना गिरगिट और गिद्ध से कर दी।
सपा के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “गिरगिट की तरह रंग बदलने वाले पार्टी के लोग पीडीए को कैसे परिभाषित करते हैं?
कभी इनका ‘पी’ पिछड़ा था, फिर पंडित हो गया और मुझे लगता है कि एक दिन ये ‘पी’ से पाकिस्तान कर देंगे। इनके बयानों पर कतई भरोसा नहीं किया जा सकता।”
सपा की कार्यशैली पर कड़ा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि ये ऐसे गिद्ध हैं कि जिस पेड़ पर चढ़ेंगे, उसे ही सुखा डालेंगे।
सीएम योगी ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा श्रद्धांजलि न देने को बेहद शर्मनाक बताया।
उन्होंने कहा, “सबसे कष्टकारी बात यह है कि प्रधानमंत्री मोदी और बसपा अध्यक्ष मायावती ने कल्याण सिंह जी के निधन पर आकर उन्हें श्रद्धांजलि दी, लेकिन सपा मुखिया ने वहां आना तो दूर, शब्दों से भी शोक व्यक्त नहीं किया।
यह दुर्भाग्यपूर्ण है और यह हर उस हिंदू का अपमान था, जिसे लगता है कि कल्याण सिंह का जीवन सनातन मूल्यों और हिंदू गौरव के लिए समर्पित था।”
राम जन्मभूमि आंदोलन में कल्याण सिंह की भूमिका को याद करते हुए सीएम योगी ने कहा कि वह कभी किसी दबाव में नहीं आते थे।
उनका स्पष्ट मानना था कि ‘कल्याण सिंह टूट सकता है, लेकिन झुक नहीं सकता।’ उन्होंने सत्ता का मोह त्याग दिया, लेकिन रामभक्तों पर गोली नहीं चलने दी।
संतों और विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में चले राम मंदिर आंदोलन का उन्होंने खुलकर समर्थन किया। सीएम ने कल्याण सिंह की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए उनके पुत्र राजवीर सिंह ‘राजू भैया’ और पौत्र मंत्री संदीप सिंह का भी आभार जताया।
मुख्यमंत्री ने सपा पर दलित और पिछड़ा वर्ग के महापुरुषों के अपमान का भी गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कन्नौज में डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम पर बने सरकारी मेडिकल कॉलेज से बाबा साहेब का नाम सपा सरकार ने हटा दिया था, जिसे वर्तमान भाजपा सरकार ने दोबारा स्थापित किया।
इसी तरह, मैनपुरी में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर बने एक कॉलेज का नाम भी सपा ने बदल दिया था, जो उनकी महापुरुषों के प्रति नकारात्मक मानसिकता को दर्शाता है।
त्योहारों से पहले चीनी की बढ़ती कीमतों पर सरकार का प्रहार, जमाखोरी रोकने के लिए…
यूपी-जापान संबंधों में मील का पत्थर: कौशल, पर्यटन और रोजगार के 3 अहम MOU पर…
यूपी-जापान संबंधों में नया अध्याय: 'ओहायो गोजाइमासु' से सीएम योगी ने किया जापानी छात्रों का…
दिल्ली: जंतर-मंतर पर जातिगत आरक्षण के खिलाफ हल्ला बोल, अड़े प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने लिया…
राहुल गांधी के 8 घंटे के धरने का दिखा असर: पैलेट गन से घायल साहिल…
पीएम मोदी का ऐलान: 'प्रोहिबिटेड' से 'परमिटेड' की ओर भारत, नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म्स से बदल…