”दर्दनाक हादसे के बाद माैके पर जहानागंज थाना की पुलिस भी पहुंच गई। इससे पहले परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंच गए थे। युवक की माैत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वह अपने घर का इकलाैता बेटा था।”
आजमगढ़ -24 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट।
आजमगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के पास बीती रात एक कार पेड़ से टकरा गई। इस घटना में एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया। परिजन घायल युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जहानागंज के करऊत गांव निवासी पूर्व प्रमुख बहादुर चौबे का इकलौते पुत्र दीपक की रविवार की देर रात निमंत्रण करके कार से घर लौट रहा था। जैसे ही वह कार लेकर रामपुर गांव के पास स्थित चंद्रशेखर स्मारक ट्रस्ट के पास पहुंचे, तभी सामने छुट्टा पशु आ गया।
उसे बचाने के चक्कर में उसकी कार पेड़ से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी होने पर परिजन उन्हें घायलावस्था में अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
SIR विवाद: जंतर-मंतर पर रविवार को फिर 'नागरिक मार्च', प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर…
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: जंतर-मंतर पर मार्च कर रहे प्रशांत भूषण, योगेंद्र…
"शर्म आती है कि मैं इस सरकार में हूं": बिहार में कानून-व्यवस्था पर चिराग का…
"यह नॉनसेंस बंद करो, वरना केस CBI को देंगे": सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को…
क्या दुनिया की सबसे मजबूत सुरक्षा व्यवस्था में लग गई सेंध? फ्लाईदुबई हाईजैक प्रयास ने…
एशियाई खेल 2026: भारत का शानदार समापन, हॉकी-क्रिकेट और तीरंदाजी में गोल्ड के साथ जीते…