”मामले की सूचना मिलते ही माैके पर बरदह थाना की पुलिस भी पहुंच गई। चालक को फोन कर दूल्हे को कन्या पक्ष के घर बुलाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की बातचीत कराने के बाद अपनी माैजूदगी में विवाह संपन्न कराया।”
आजमगढ़ -25 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट।
आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव में बीती रात आई बारात में दबंगों ने दूल्हे के साथ मारपीट की और उसके वाहन पर भी पथराव कर दिया। मामले के बाद पूरी बारात बिना शादी के ही रात में लौट रही थी कि सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस पहुंच गई। दोनों पक्षों के बीच बातचीत करवाकर शादी की रस्में निभाई गईं।
रानी की सराय थाना क्षेत्र के पटेल नगर के रहने वाले आलोक गुप्ता (बदला हुआ नाम) ने अपने बेटे की शादी बरदह थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव में अपने ननिहाल में रह रही युवती के साथ तय की थी। तय तिथि यानी बीते रविवार को बारात लेकर परिजन शादीपुर गांव के मोड़ पर पहुंचे।
इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…
यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…
रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…
सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…
दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…
जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…