BJP Bengal Core Committee Meeting

Mission Bengal: अमित शाह की ‘नाईट मीटिंग’ और डीजीपी का बदला जाना… क्या है बंगाल में भाजपा का ‘मास्टर प्लान’?

“आधी रात तक चला मंथन। बैरकपुर से उत्तर बंगाल तक शाह का तूफानी दौरा। उधर, राजीव कुमार रिटायर, पीयूष पांडे बने बंगाल के नए पुलिस मुखिया”

[कोलकाता] — The Politics Again पॉलिटिकल ब्यूरो: संतोष सेठ की रिपोर्ट 

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही सियासी पारा चढ़ गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार रात दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे और आते ही ‘एक्शन मोड’ में दिखाई दिए।

वहीं, राज्य प्रशासन में भी एक बड़ा बदलाव हुआ है, जो चुनावी समीकरणों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

एयरपोर्ट से सीधे मीटिंग रूम : शाह का ‘अनौपचारिक’ मंथन

अमित शाह शुक्रवार रात करीब 9:45 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे, जहाँ सुकांत मजूमदार और सुवेंदु अधिकारी ने उनका स्वागत किया। इसके तुरंत बाद उन्होंने भाजपा कोर कमेटी के साथ एक अनौपचारिक बैठक की।

  • क्या हुई बात? सूत्रों के मुताबिक, करीब एक घंटे चली इस बैठक में शाह ने प्रदेश नेताओं से साफ पूछा— “जमीनी हकीकत क्या है?” बैठक में भूपेंद्र यादव, सुनील बंसल, बिप्लब देब और सामिक भट्टाचार्य भी मौजूद थे। चर्चा का मुख्य केंद्र चुनाव प्रचार के मुद्दे और विपक्ष को घेरने की रणनीति रही।

  • आज का एजेंडा: शाह आज (शनिवार) सुबह 11 बजे बैरकपुर में कार्यकर्ताओं को ‘जीत का मंत्र’ देंगे और दोपहर 2 बजे उत्तर बंगाल के लिए रवाना होंगे।

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: पीयूष पांडे नए डीजीपी अमित शाह के दौरे के बीच ही ममता सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव किया है।

  • नए डीजीपी: 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी पीयूष पांडे को पश्चिम बंगाल का कार्यवाहक डीजीपी (Acting DGP) नियुक्त किया गया है। वे राजीव कुमार की जगह लेंगे, जो आज (31 जनवरी) रिटायर हो रहे हैं।

  • कोलकाता सीपी: दक्षिण बंगाल के एडीजी सुप्रतिम सरकार को कोलकाता का नया पुलिस आयुक्त (CP) बनाया गया है, जबकि मनोज कुमार वर्मा को निदेशक (सुरक्षा) की जिम्मेदारी दी गई है।

  • सियासी मायने: चुनाव से ठीक पहले पुलिस शीर्ष नेतृत्व में बदलाव को निष्पक्ष चुनाव कराने की चुनौती और प्रशासनिक कसावट के तौर पर देखा जा रहा है।

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.