मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत दांपत्य सूत्र में बंधे 298 जोड़े

“मड़ियाहूं स्थित रामलीला मैदान परिसर में रविवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इसमें 298 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे। अफसरों, जनप्रतिनिधियों ने उपहार देकर नवदंपतियों को विदा किया”
समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित इस समारोह में जिले के सभी 21 ब्लॉकों से 298 जोड़ों ने भाग लिया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गायत्री परिवार से आचार्य रणविजय और आचार्य जयचंद ने 298 जोड़ों का विवाह कराया।
योजना के तहत एक बेटी की शादी पर सरकार की ओर से 51000 रुपये खर्च किए जाते हैं। इसमें से 35 हजार रुपये बेटी के खाते में भेजने के अलावा 10000 के गृहस्थी के सामान उपहार स्वरूप दिए जाते हैं।
इसके अलावा 6000 भोजन और व्यवस्था पर खर्च किया जाता है। विधायक मड़ियाहूं डाॅ. आरके पटेल ने कहा कि गरीब और वंचित परिवार की कन्याओं के लिए शासन की यह पहल सराहनीय है। उन्होंने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि सरकार की इस योजना से बेटियां अब मां-बाप के लिए बोझ नहीं बनेंगी। इस मौके पर पूर्व सांसद बीपी सरोज, मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, जॉइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं कुणाल गौरव, उप जिलाधिकारी योगिता सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल आदि उपस्थित रहे।
Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

2 days ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

2 days ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

2 days ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

2 days ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

2 days ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

2 days ago