मुंगराबादशाहपुर में युवक को ट्रेलर ने कुचला, हुई मौत

“जौनपुर – प्रयागराज मार्ग पर शनिवार की रात करीब 11 बजे कार का गेट खोल रहे युवक को ट्रेलर ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई”
मुंगराबादशाहपुर के गल्ला मंडी साहबगंज निवासी आदित्य जायसवाल उर्फ तन्नु (28) पुत्र अखिलेश जायसवाल बीती रात प्रयागराज मार्ग पर नगर स्थित चौक के पास कार खड़ी कर दाहिनी ओर चाउमीन खरीदने चले गए।
चाउमीन लेने के बाद वह अपनी कार के पास आया और कार का अगला दरवाजा जैसे ही खोला पीछे से प्रयागराज की तरफ जा रहे ट्रेलर ने कुचल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस से उसे एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगराबादशाहपुर पहुंचाया।
गंभीर हालत देखकर परिजन उसे प्रयागराज ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आदित्य भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह कोरियर का काम करता था। इसकी शादी नहीं हुई थी। ट्रेलर चालक वाहन समेत फरार हो गया।
पुलिस पहुंची तो परिवार के लोग शव का पोस्टमार्टम न कराने पर अड़े थे। पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिली तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

2 days ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

2 days ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

2 days ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

2 days ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

2 days ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

2 days ago