तेजीबाजार में हुई महिला की हत्या में सामने आई चौकाने वाली वजह

“तेजी बाजार थानाक्षेत्र के चोरहा गांव में महिला सुभद्रा की हत्या का मुख्य कारण उसके गांव की ही सरिता देवी (22) है। वह सुभद्रा के पुत्र विकास के साथ प्रेम करती थी। इस बात की भनक जब सुभद्रा को लगी तो उसने मना कर दिया। इस पर सरिता शादी के लिए दबाव बनाने लगी”

सुभद्रा ने कहा कि गांव में शादी संभव नहीं है। दोनों का अगल-बगल घर है। इसी बात से आहत सरिता ने अपने दो भाइयों शैलेश, अखिलेश और पिता बृजभान के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।

पहले सरिता ने कुल्हाड़ियों से वार कर जंगल में सुभद्रा को घायल किया। उसके बाद देर शाम मौत कन्फर्म होने के बाद सभी ने लाश को जंगल में झाड़ियाें में छिपा दिया। और खुद सुभद्रा के परिजनों के साथ लाश खोजने में जुटे थे। यहां तक कि मदद के नाम पर थाने तक चले गए थे।

शव मिलने के बाद पुलिस की जांच में आया कि खुद सरिता ने घटना को अंजाम दिया है। जो कि उसके बेटे की प्रेमिका है। बीच में आने वाली सासू मां को ही प्रेमिका ने खत्म कर दिया।

घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की बातें हो रही हैं। तेजीबाजार थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि घटना का मुख्य वजह मां का शादी से इंकार करना पाया गया है। पुलिस चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

Santosh SETH

Recent Posts

SIR विवाद :मचा भारी बवाल; सौरभ भारद्वाज, संजीव झा व नेहा बोरा हिरासत में

दिल्ली में SIR विवाद पर भारी बवाल: बैरिकेड्स तोड़े, बसों को घेरा; सौरभ भारद्वाज, संजीव…

2 hours ago

वाराणसी में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, एक की मौत, 5 घायल, भारी चक्का जाम

वाराणसी में तेज रफ्तार ट्रक का कहर: मछली विक्रेता को रौंदते हुए दुकान में घुसा,…

2 hours ago

राज्यसभा चुनाव 2026: उत्तराखंड से दिनेश आर्य, बंगाल से कोयल मल्लिक

राज्यसभा चुनाव 2026: बीजेपी ने उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से अभिनेत्री कोयल…

2 hours ago

यूपी-उत्तराखंड: रुड़की में 5 अक्टूबर से अग्निवीर भर्ती रैली, देखें पूरा शेड्यूल

यूपी-उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ा मौका: रुड़की में 5 अक्टूबर से शुरू होगी अग्निवीर…

2 hours ago

हिंगोली में 24 घंटे में तीसरी बार भूकंप, दहशत में लोग; जानिए बचाव के तरीके

महाराष्ट्र के हिंगोली में 24 घंटे के भीतर तीसरी बार कांपी धरती, लगातार झटकों से…

2 hours ago

रायपुर में दिनदहाड़े अपहरण, 12 घंटे में मिर्जापुर (UP) से 3 किडनैपर गिरफ्तार

रायपुर में दिनदहाड़े अपहरण: स्कार्पियो से UP ले गए प्रतीक राय को, 12 घंटे में…

14 hours ago