हिमाचल बिलासपुर – 6.805 किलोग्राम चरस के साथ तीन गिरफ्तार
“मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए गठित बिलासपुर पुलिस के विशेष दल के हाथ बड़ी सफलता लगी है। विशेष दल ने नाकाबंदी के दौरान नेपाल की दो महिलाओं और तमिलनाडु के एक व्यक्ति को 6.805 किलोग्राम चरस के साथ पकड़ा है”
बिलासपुर 27 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
पुलिस के अनुसार जिले में इस साल चरस की यह सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई है। आरोपी इसे कार में पंजाब की ओर ले जा रहे थे। पुलिस के विशेष दल ने मंगलवार तड़के किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर बलोह टोल प्लाजा के पास मल्यावर में नाकाबंदी की थी।










