हरियाणा समाचार – 2.01 करोड़ मतदाता चुनेंगे अपनी सरकार

“हरियाणा विधानसभा में 90 सीटें हैं, बहुमत के लिए 46 का आंकड़ा चाहिए। पिछली बार भाजपा 40 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। इसके बाद भाजपा ने दस सीटें जीतने वाली जजपा के साथ मिलकर सरकार का गठन किया था। कांग्रेस को 31 सीटें मिली थीं”

चंडीगढ़ 18 / 08 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट

हरियाणा विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। प्रदेश में मतदान और परिणाम की तारीखों का ऐलान हो गया है। प्रदेेश की 90 विधानसभा सीटों के लिए एक अक्तूबर को मतदान होगा। चार अक्तूबर को रिजल्ट आएगा। वोटर सूची 27 अगस्त को जारी होगी।

इस बार हरियाणा में स्लम और मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में अलग से पोलिंग बूथ लगाए जाएंगे। गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत में सोसायटी में पोलिंग स्टेशन बनेंगे।

हरियाणा में 20,629 पोलिंग स्टेशन होंगे। सभी पोलिंग स्टेशन सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगे और वोटर हेल्पलाइन की वेबसाइट जारी रहेगी।

हरियाणा विधानसभा में 90 सीटें हैं, बहुमत के लिए 46 का आंकड़ा चाहिए। पिछली बार भाजपा 40 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी।

इसके बाद भाजपा ने दस सीटें जीतने वाली जजपा के साथ मिलकर सरकार का गठन किया था। कांग्रेस को 31 सीटें मिली थीं।

एक-एक सीट इनेलो और हलोपा के खाते में आई थी। सात सीटें निर्दलीयों ने जीती थीं। इनेलो इस बार बसपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।

वहीं लोकसभा चुनाव में एक साथ मैदान में उतरी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अलग-अलग ही चुनाव लड़ेंगी।

निर्वाचन आयोग ने दो दिन के दौरान हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की थी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और डॉण् एस एस संधू के साथ दो दिन में राजनीतिक दलए जिला निर्वाचन अधिकारी और 20 केंद्रीय और राज्य प्रवर्तन एजेंसियों के साथ बैठक की।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल की ओर से आयोग की टीम को बताया गया कि दो अगस्त को प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची के अनुसार राज्य में कुल 2.01 करोड़ मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें लगभग 1.06 करोड़ पुरुष और 95 लाख महिला मतदाता हैं।

राज्य में 4.52 लाख से अधिक मतदाता (18-19 वर्ष) पहली बार मतदान करेंगे। 85 वर्ष से अधिक आयु के 2.55 लाख मतदाता और 1.5 लाख दिव्यांग मतदाता पंजीकृत हैं। 100 साल की आयु के 10 हजार से अधिक मतदाता हैं।

Santosh SETH

Recent Posts

जनऔषधि केंद्रों पर दवाएं ही नहीं, नवजात से बुजुर्गों के किफायती उत्पाद

दवाओं से परे देखभाल: 'जनऔषधि केंद्रों' पर अब नवजात से लेकर बुजुर्गों तक के लिए…

1 minute ago

SEMICON India 2026: चिप पावरहाउस बनने की राह पर भारत

'SEMICON India 2026': सिलिकॉन की दुनिया में भारत की दमदार दस्तक, चिप पावरहाउस बनने की…

9 minutes ago

CSIR-NIScPR की पहल: ‘सरल AI’ से आम लोगों तक पहुंचेगा वैज्ञानिक शोध

CSIR-NIScPR की नई पहल: 'सरल AI' के जरिए अब आम लोगों की भाषा में पहुंचेगा…

16 minutes ago

ग्रामीण विकास विभाग : गांव-गांव रिटायरमेंट सुरक्षा पहुंचाएंगी ‘पेंशन सखियां’

गांव-गांव तक रिटायरमेंट सुरक्षा पहुंचाएंगी 'पेंशन सखियां', ग्रामीण विकास विभाग और PFRDA के बीच हुआ…

23 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषितम्, देश को दिया सद्भाव का संदेश

पीएम मोदी ने साझा किया 'संस्कृत सुभाषितम्', देशवासियों से की आपसी स्नेह, सद्भाव और घृणा-मुक्त…

31 minutes ago

राजस्थान निकाय चुनाव: भाजपा की जोरदार वापसी, निर्दलियों ने चौंकाया

राजस्थान निकाय चुनाव परिणाम: भाजपा की जोरदार वापसी, कांग्रेस शेखावाटी में मजबूत; निर्दलियों और छोटे…

7 hours ago