“जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता में तथा पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजय पाल शर्मा की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती 2023 पुनः परीक्षा की ब्रीफिंग/प्रशिक्षण का कार्यक्रम बहुउद्देशीय हाल पुलिस लाइन में आयोजित हुआ”
जौनपुर 17 अगस्त, 2024 वरुण यदाव की रिपोर्ट
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्र व्यवस्थापकों को 20 अगस्त को प्रशिक्षण अवश्य प्रदान करा दे।
जिससे परीक्षा को शूचितापूर्ण, नकलविहीन रूप से संपन्न कराया जा सके। समस्त केंद्रो पर पेयजल, साफ-सफाई प्रकाश की व्यवस्था होना सुनिश्चित करे।
परीक्षार्थियों के आवागमन हेतु पूर्व में ही परिवहन संबंधी व्यवस्थाएं कर ली जाए। स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि वे स्वयं भ्रमणशील रहकर केंद्रो पर व्यवस्थाओं का जायजा ले। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रहने चाहिए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जो भी अधिकारी या कर्मचारी ड्यूटी के दौरान देरी से आएंगे या अनुपस्थित पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाये।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा के सम्बन्ध में समस्त तैयारिया पूर्ण कर ले और सुनिश्चित करें कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 राम अक्षयबर चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार,, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह, एसडीएम, शिक्षा विभाग के अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
पीएम मोदी ने साझा किया 'संस्कृत सुभाषितम्', देशवासियों से की आपसी स्नेह, सद्भाव और घृणा-मुक्त…
राजस्थान निकाय चुनाव परिणाम: भाजपा की जोरदार वापसी, कांग्रेस शेखावाटी में मजबूत; निर्दलियों और छोटे…
लखनऊ: जन्मदिन की पार्टी के बाद खौफनाक वारदात, मौरंग के ढेर पर मिला मजदूर का…
बद्दी पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी स्ट्राइक: गांजा तस्कर राहुल गुप्ता की 1.97 करोड़…
हिंदी दिवस विशेष: अवधी से लेकर राजस्थानी तक, जानिए हिंदी को समृद्ध बनाने वाली 8…
रूस-यूक्रेन युद्ध: पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने की पुतिन से मध्यस्थता की पेशकश, क्रेमलिन…