Breaking News

मध्य प्रदेश – मदरसों में हिंदू बच्चे पढ़ते मिले तो होगी कार्रवाई

“सांकेतिक चित्र “

“मध्य प्रदेश सरकार ने मदरसों में हिंदू बच्चों की उपस्थिति पर सख्त आदेश जारी किया है। यदि मदरसों में गैर-मुस्लिम बच्चे पाए गए, तो उनकी आर्थिक सहायता रोकी जाएगी और मान्यता रद्द की जाएगी। संविधान के अनुच्छेद-28 (3) के तहत अभिभावकों की सहमति के बिना धार्मिक शिक्षा पर रोक लगाई जाएगी”

भोपाल 18 / 08 / 2024 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार

मध्य प्रदेश में गैर मुस्लिम बच्चों के मदरसों में पढ़ने पर रोक के लिए प्रदेश सरकार ने सख्त आदेश जारी किया है।

मदरसों को इस बात के लिए चेताया गया है कि अगर उनके यहां हिंदू बच्चे पढ़ते पाए गए तो मदरसों की न सिर्फ आर्थिक सहायता बंद कर दी जाएगी, बल्कि मान्यता भी रद की जाएगी। इसके लिए प्रदेश सरकार ने संविधान के अनुच्छेद-28 (3) का हवाला दिया है।

साथ ही कहा है कि इस अनुच्छेद के अनुसार, अभिभावकों की सहमति के बिना गैर-मुस्लिम बच्चों को धार्मिक शिक्षा प्रदान नहीं की जा सकती।

मध्य प्रदेश के आयुक्त लोक शिक्षण शिल्पा गुप्ता की ओर से जारी आदेश में स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सभी मदरसों में निरीक्षण कर यह देखने के निर्देश भी दिए गए हैं कि उनमें गैर मुस्लिम बच्चे तो नहीं पढ़ रहे हैं।

साफ़ निर्देश दिए गए हैं कि जिन मदरसों में गैर मुस्लिम बच्चे पढ़ते पाए जाएं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

बता दें कि पूर्व में शासन स्तर से कराई गई जांच में मध्य प्रदेश में 56 मदरसों में हिंदूओं के नाम भी दर्ज पाए गए थे। माना जा रहा है कि इसके बाद ही प्रदेश सरकार ने यह कदम उठाया है

Santosh SETH

Recent Posts

यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन प्रक्रिया शुरू

यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया शुरू, 28 हजार से…

2 minutes ago

आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा: कार पेड़ से टकराई, 3 युवकों की मौत

आजमगढ़: फूलपुर में गणेश पंडाल से लौट रहे युवकों की कार पेड़ से टकराई, 3…

10 minutes ago

सऊदी अरब के मदीना में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम का विशाल भंडार

सऊदी अरब में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम और दुर्लभ खनिजों का भंडार, 'विजन 2030'…

21 minutes ago

अमेरिका का बड़ा खुलासा: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक ‘स्पेस कंट्रोल’ हथियार

अमेरिका की खुली स्वीकारोक्ति: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक हथियार, 'स्पेस वॉर' की आहट से…

27 minutes ago

जनऔषधि केंद्रों पर दवाएं ही नहीं, नवजात से बुजुर्गों के किफायती उत्पाद

दवाओं से परे देखभाल: 'जनऔषधि केंद्रों' पर अब नवजात से लेकर बुजुर्गों तक के लिए…

39 minutes ago

SEMICON India 2026: चिप पावरहाउस बनने की राह पर भारत

'SEMICON India 2026': सिलिकॉन की दुनिया में भारत की दमदार दस्तक, चिप पावरहाउस बनने की…

46 minutes ago