“सोलन बाइपास पर रविवार को नए बस स्टैंड से कुछ मीटर पहले सडक़ किनारे पार्क वाहनों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना सुबह साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है। इस टक्कर में एक कार को बूरी तरह से नुकसान पहुंचा है, जिसकी चपेट में आने से दो बाइक्स भी डैमेज हुई हैं”
सोलन 02 / 12 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
जबकि एक कार को भी नुकसान पहुंचा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह टक्कर किसी बस या ट्रक ने मारी है। गनीमत यह रही कि टक्कर में किसी भी प्रकार की कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
टक्कर में अज्ञात वाहन सडक़ किनारे पार्क कार को घसीटते हुए करीब 50 मीटर तक ले गया, जिससे पिछला बंपर पूरी तरह टूट गया और टायर का रिम भी टूट गया। इसके अलावा आगे खड़ी दो बाइक्स को भी जोरदार टक्कर मारी, जिससे उनको भी नुकसान हुआ है।
पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल का दौरान किया और छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है ताकि वाहन का पता लगाया जा सके।
मऊ: 3 किलोमीटर पीछा कर दिनदहाड़े युवक के माथे में मारी गोली, मौत; पल्सर छोड़कर…
यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया शुरू, 28 हजार से…
आजमगढ़: फूलपुर में गणेश पंडाल से लौट रहे युवकों की कार पेड़ से टकराई, 3…
सऊदी अरब में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम और दुर्लभ खनिजों का भंडार, 'विजन 2030'…
अमेरिका की खुली स्वीकारोक्ति: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक हथियार, 'स्पेस वॉर' की आहट से…
दवाओं से परे देखभाल: 'जनऔषधि केंद्रों' पर अब नवजात से लेकर बुजुर्गों तक के लिए…