शिमला – सीएम ने अंतरराज्यीय ढली बस अड्डा जनता को किया समर्पित

“मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को अंतरराज्यीय ढली बस अड्डे का उद्घाटन किया।  सीएम ने ढली स्थित सब्जी मंडी के विस्तारीकरण का भी शिलान्यास किया”

शिमला 02 / 12 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को अंतरराज्यीय ढली बस अड्डे का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, पंचायतीराज मंत्री अनिरूद्ध सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, शिमला शहरी मंत्री हरीश जनारथा सहित अन्य माैजूद रहे।
बस अड्डे में व्यावसायिक परिसर भी बनाया गया है। बस अड्डे में यात्रियों को कई सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। वहीं चौक पर बसों के मुड़ने के लिए पर्याप्त जगह नहीं होने से लगने वाले ट्रैफिक जाम से भी निजात मिलेगी। बस अड्डे के ग्राउंड फ्लोर में बसों के संचालन के लिए आठ काउंटर बनाए गए हैं। यहां से बसों का संचालन किया जाएगा।
हालांकि, बस अड्डा से किन रूटों की बसें चलेंगी, यह अभी तय नहीं है। हर मंजिल पर सार्वजनिक शौचालयों की सुविधा भी उपलब्ध है। यहां लोगों को बैठने के लिए प्रतीक्षालय का भी बनाया गया है।
दूसरी मंजिल पर चालकों-परिचालकों के लिए विश्राम रूम बनाए गए हैं। बस अड्डे की तीसरी मंजिल पर एचआरटीसी के शिमला शहरी और शिमला ग्रामीण प्रबंधक के कार्यालय बनाए गए हैं।
धात्री महिलाओं के लिए फीडिंग रूम, दिव्यांगों को मिलेगी रैंप की सुविधा
बस अड्डे में यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। प्रदेश में पहली बार किसी बस अड्डे में महिलाओं के लिए वेटिंग रूम के अलावा धात्री महिलाओं के लिए फीडिंग रूम की व्यवस्था भी की गई है। ढली बस अड्डे में दिव्यांगों की सुविधा के लिए रैंप बनाए गए हैं।
शौचालयों में भी रैंप की व्यवस्था की गई है, जिससे दिव्यांगों को इनका इस्तेमाल करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके अलावा बस अड्डे में यात्रियों के लिए कैंटीन और कैफेटेरिया की सुविधा भी मिलेगी।

ढली स्थित सब्जी मंडी का होगा विस्तारीकरण, सीएम सुक्खू ने किया शिलान्यास, सीए स्टोर भी बनेगा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ढली स्थित सब्जी मंडी के विस्तारीकरण कार्य का भी शिलान्यास किया। कहा कि ढली स्थित सब्जी मंडी का विस्तारीकरण किया जाएगा। इसमें नई दुकानों समेत पार्किंग भी बनाई जाएगी। शिमला में सीए स्टोर बनाने की संभावनाओं को भी तलाशा जाएगा। 

Santosh SETH

Recent Posts

मऊ में दुस्साहसिक वारदात: 3 किमी पीछा कर युवक को मारी गोली, मौत

मऊ: 3 किलोमीटर पीछा कर दिनदहाड़े युवक के माथे में मारी गोली, मौत; पल्सर छोड़कर…

17 hours ago

यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन प्रक्रिया शुरू

यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया शुरू, 28 हजार से…

18 hours ago

आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा: कार पेड़ से टकराई, 3 युवकों की मौत

आजमगढ़: फूलपुर में गणेश पंडाल से लौट रहे युवकों की कार पेड़ से टकराई, 3…

18 hours ago

सऊदी अरब के मदीना में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम का विशाल भंडार

सऊदी अरब में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम और दुर्लभ खनिजों का भंडार, 'विजन 2030'…

18 hours ago

अमेरिका का बड़ा खुलासा: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक ‘स्पेस कंट्रोल’ हथियार

अमेरिका की खुली स्वीकारोक्ति: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक हथियार, 'स्पेस वॉर' की आहट से…

18 hours ago

जनऔषधि केंद्रों पर दवाएं ही नहीं, नवजात से बुजुर्गों के किफायती उत्पाद

दवाओं से परे देखभाल: 'जनऔषधि केंद्रों' पर अब नवजात से लेकर बुजुर्गों तक के लिए…

18 hours ago