“मंडी क्षेत्र के औट बाजार में रविवार को एक बड़ा सडक़ हादसा पेश आया है। कुल्लू की तरफ से आ रहा सिलेंडर से भरा ट्रक एचआर 46 एफ 6875 औट के समीप पहुंचते ही अनियंत्रित हो कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया”
मंडी 02 / 12 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
ट्रक की भीषण टक्कर में एक साथ खड़ी बोलेरो एचपी 01 सी 2201 व टायर में हवा भर रही प्राइवेट बस मारकंडा ट्रैवल्स एचपी 66 6001 बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर मारने के बाद ट्रक ने बाईं तरफ स्थित दुकानों को भी क्षतिग्रत किया।
हादसे में ट्रक चालक 37 वर्षीय बलिहार सिंह निवासी चमकौर साहिब रोपड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बोलेरो में सवार मानसिंह निवासी चंबा भी घायल बताया जा रहा है।
दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक में फसे चालक को कड़ी मश्कत के बाद गंभीर अवस्था में निकाला और अस्पातल में इलाज के लिए भर्ती करवाया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही औट पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि चालाक को नींद की झपकी आने से ट्रक ओवरस्पीड हो गया और दुर्घटना पेश आ गई। एसपी मंडी ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नगवाईं अस्पताल ले जाया गया है।
नगवाईं अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रैफर किया गया। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। घटना रविवार शाम करीब 3:30 बजे पेश आई थी। वहीं घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…
EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…
मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…