पटना / गोपालगंज – मानव तस्करी मामले में 5 नाबालिग लड़कियां बरामद
गोपालगंज 24 अगस्त 2024 (पीबीएनएस)
गोपालगंज से तस्करी कर बाहर ले जाये जा रही पांच नाबालिग लड़कियों को पटना जंक्शन से गोपालगंज पुलिस ने बरामद किया है।
वहीं, आरोपी महिला तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मांझा थाना क्षेत्र से पांच नाबालिग बच्चियों के गायब होने की शिकायत मिली थी।
जिसके बाद एसआईटी का गठन किया गया। जांच में पता चला कि इन पांचों बच्चियों को दिल्ली भेजा जा रहा था।











