“शासन के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ के निर्देशन में तहसील बदलापुर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया”
जौनपुर 17 अगस्त, 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बदलापुर के समक्ष कुल 142 शिकायती प्रार्थना पत्र आए, मौके पर 25 शिकायती प्रार्थना पत्र का निस्तारण करते हुए संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित किया गया।
साथ ही निर्देश दिया कि समाधान दिवस पर आने वाली शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक लेते हुए त्वरित एवं गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्ध निस्तारण कराये।
शिकायतकर्ता से फीडबैक अवश्य प्राप्त कर ले। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग, विकास विभाग, पुलिस विभाग सहित अन्य विभागों के शिकायत पत्र प्राप्त हुए।
इसी प्रकार समस्त तहसील में सम्बन्धित उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
उपजिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों के शिकायती प्रार्थना पत्र को प्राप्त करते हुए उसका निस्तारण किये जाने की कार्यवाही हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारी को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर जिला एवं तहसील स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
राजस्थान निकाय चुनाव परिणाम: भाजपा की जोरदार वापसी, कांग्रेस शेखावाटी में मजबूत; निर्दलियों और छोटे…
लखनऊ: जन्मदिन की पार्टी के बाद खौफनाक वारदात, मौरंग के ढेर पर मिला मजदूर का…
बद्दी पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी स्ट्राइक: गांजा तस्कर राहुल गुप्ता की 1.97 करोड़…
हिंदी दिवस विशेष: अवधी से लेकर राजस्थानी तक, जानिए हिंदी को समृद्ध बनाने वाली 8…
रूस-यूक्रेन युद्ध: पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने की पुतिन से मध्यस्थता की पेशकश, क्रेमलिन…
ब्रिक्स 2026: भारत की ऐतिहासिक कूटनीतिक जीत, दो युद्धों और गहरे मतभेदों के बीच 'नई…