उज्जैन – श्रावण/भादौ मास के पांचवें सोमवार को आज भगवान महाकाल नगर भ्रमण पर निकलेंगे

 

“श्रावण-भादौ मास के पांचवें सोमवार को आज भगवान महाकाल नगर भ्रमण पर निकलेंगे और पांच स्वरूप में दर्शन देंगे”

उज्जैन 19 / 08 / 2024 (शब्द )

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी सवारी में शामिल होंगे। पालकी में चंद्रमौलेश्वर, गजराज पर मन महेश, गरूड़ रथ पर शिव तांडव, नंदी रथ पर उमा महेश तथा डोल रथ पर होलकर स्टेट का मुखारविंद विराजीत रहेगा।

पालकी अपरांह 4 बजे पूजन पश्चात नगर भ्रमण पर निकलेगी। श्रद्धालुओं के लिये चलित रथ के माध्यम से दर्शन करने की व्यवस्था की गई है। रक्षाबंधन के पर्व पर निकलने वाली इस सवारी को लेकर लोगों में भारी उत्साह है।

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने उज्जैन में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि इस शाही सवारी के लिए एक अलग ही उत्साह नजर आएगा।