हिमाचल/मंडी समाचार – कार से टकराई बस, यात्रियों को आईं मामूली चोटें

“कीरतपुर नेरचौक फोरलेन पर सुंदरनगर के कनैड़ में कार व निजी बस की टक्कर के बाद बस सडक़ के बीचोंबीच बने डिवाइडर से टकराने के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई”
मंडी / सुंदरनगर 05 / 09 / 2024 संतोष प्रजापति की रिपोर्ट
हादसे के बाद सडक़ पर अफरा तफरी का मौहाल बना रहा। हादसे में कार और बस सवार यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। दोनों वाहनों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस थाना धनोटू की टीम ने मौके पर पहुंचकर जायजा लेते दोनों वाहन चालकों के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम को कनैड़ में फोरलेन सडक़ पर डडौर की तरफ से आ रही एक कार चालक ने अपनी कार को यूटर्न करने के लिए आगे किया लेकिन कार को मोड़ न सका।
उसी वक्त सुंदरनगर की तरफ से आ रही प्राइवेट बस चालक ने कार व सवारियों को बचाने के लिए बस फोरलेन के डिवाइडर पर चढ़ा दी और इसी दौरान कार को टक्कर लग गई।
डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि दोनों वाहन चालकों के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने को लेकर मामला दर्ज किया गया है।











