दिल्ली – वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन ने धूमधाम से मनाई स्वतंत्रता दिवस की 78 वीं वर्षगांठ

“वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन भोलानाथ नगर(शाहदरा) के अन्तर्गत चल रहे केशव प्रतिभा विकास केन्द्र, आयुष्यम विश्वास नगर, में स्वतंत्रता दिवस की 78 वीं वर्षगांठ के अवसर पर अखंड भारत दिवस व केन्द्र का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास से मनाया गया”

शाहदरा १५ / ०८ / २०२४ राहुल वर्मा की रिपोर्ट 

कार्यक्रम का सफल संचालन आचार्या श्रीमती जयती गुप्ता द्वारा किया गया। केन्द्र के बच्चों ने धार्मिक, सांस्कृतिक व देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत करके उपस्थित जनसमुदाय को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

कार्यक्रम की प्रस्तावना नगर अध्यक्ष श्री नरेन्द्र जी ने रखी, एवं सफल सञ्चालन केंद्र संचालिका जयति गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में छोटे छोटे बच्चो ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। 

इस अवसर पर मुख्य वक्ता, नगर संरक्षक श्री विजय कपूर जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। विश्वास नगर विधानसभा के विधायक एवं मुख्य अतिथि श्री ओमप्रकाश शर्मा जी ने देश की प्रगति की जानकारी देते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और सभी आए हुए अतिथियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के अंत में संस्कार भारती के प्रांत कार्यकर्ता श्री शिवकुमार जी ने बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया। 

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.