जौनपुर – सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने मंगेश यादव के परिवार से मिलकर जताया शोक

“गौरतलब है कि विकासखंड बक्शा के अगरौरा गांव निवासी मंगेश यादव का 5 सितम्बर को यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर कर दिया था, जिसके बाद मामले पर राजनितिक बयानबाजियां तेज हो गई है”
जौनपुर 09 / 09 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट
जौनपुर सांसद बाबूसिंह कुशवाहा ने उसके घर पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया और पीड़ित परिवार से मिलकर परिवार के प्रति गंभीर संवेदना व्यक्त की।
साथ ही परिवार वालों को आश्वासन दिया कि उनकी हर संभव मदद किया जाएगा। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या ऋषि यादव,अवधनाथ पाल, आदि लोग मौजूद रहे।











